WI vs IND : विकेट के पीछे कितना बक-बक करते हैं इशान किशन!, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला जा रहा है।
अद्यतन - जुलाई 13, 2023 5:02 अपराह्न

वेस्टइंडीज और भारत के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका में खेला जा रहा है। पहले दिन वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका ये दांव उल्टा पड़ गया। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी ने पूरी कैरेबियाई टीम को 64.3 ओवर में 150 के स्कोर पर समेट दिया।
अश्विन ने पांच विकेट चटकाए, जिसके साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे किए। इसके साथ उन्होंने टेस्ट करियर का 33वां पांच विकेट हॉल लिया। वह तेगनारायण चंद्रपॉल को आउट करने के साथ पिता-पुत्र को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आउट करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
इस मैच में भारत के उभरते हुए स्टार यशस्वी जायसवाल और इशान किशन ने डेब्यू किया। जायसवाल सलामी बल्लेबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए, जबकि केएस भरत की जगह इशान किशन को खेलने का मौका मिला।
विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे इशान किशन के लिए पहला दिन अच्छा गुजरा। उन्होंने रेमन रीफर और जोशुआ डी सिल्वा को आउट करने के लिए दो कैच पकड़े। इस दौरान यह भी देखा गया कि वह स्टंप के पीछे काफी बातूनी है। वह अक्सर फील्डर्स और गेंदबाजों को प्रेरित और वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को स्लेज करते हुए नजर आए।
इशान की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई, जिसमें वह पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को फील्डिंग के निर्देश देते हुए सुनाई दिए। उन्होंने कहा, ‘विराट भाई थोड़ा सा सीधा’, इसके अलावा एक अन्य प्लेयर को कहा, ‘कौन सी जगह ढूंढ ली भाई।’ इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
देखिए वीडियो-
https://twitter.com/BsaNewsOfficial/status/1679206123394711552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1679206123394711552%7Ctwgr%5E4d400144223d35b043b2347545c3b81d43f016f0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.crictracker.com%2Fsocial-tracker-cricket%2Fwatch-ishan-kishan-gets-chirpy-with-virat-kohli-sledges-west-indies-batters-from-behind-stumps-in-dominica-test%2F
मुकाबले की बात करें तो वेस्टइंडीज को 150 रनों पर समेटने के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। जायसवाल 40 रन और रोहित शर्मा 30 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।