विराट कोहली मेरे इस समय के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर है: ईशान किशन । CricTracker Hindi

विराट कोहली मेरे इस समय के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर है: ईशान किशन

विराट कोहली आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेल रहे हैं।

Virat Kohli And Ishan Kishan (Pic Source-X)
Virat Kohli And Ishan Kishan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने हमेशा ही काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस समय खेले जा रहे आईपीएल 2025 में भी अनुभवी बल्लेबाज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। विराट कोहली आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से खेल रहे हैं।

हाल ही में धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इस बात का खुलासा किया कि विराट कोहली उनके सबसे पसंदीदा क्रिकेटर है। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए ईशान किशन ने कहा कि, ‘विराट कोहली मेरे इस समय के सबसे पसंदीदा क्रिकेटर है। वह सच में कमाल के बल्लेबाज हैं और उनकी बल्लेबाजी के कई लोग फैन हैं।’

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल 2025 में भाग ले रहे हैं ईशान किशन

ईशान किशन की बात की जाए तो वह आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से भाग ले रहे हैं। आक्रामक बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक बनाया था। ईशान किशन ने इस मैच में 47 गेंद पर 11 चौके और छह छक्कों की मदद से 106* रन की मैच विनिंग पारी खेली थी।

हालांकि इस मैच के अलावा बेहतरीन बल्लेबाज को अपनी छाप छोड़ते हुए देखा नहीं किया है। सनराइजर्स हैदराबाद की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक आईपीएल 2025 में 6 मैच में दो में जीत दर्ज की है जबकि चार मैच वह हार चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2025 की अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो उन्होंने 6 मैच में 4 में जीत दर्ज की है और टीम के 8 अंक है और वह अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है।

close whatsapp