रोहित की इस एक नसीहत से बदल गया इशान किशन के बल्लेबाजी करने का अंदाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोहित की इस एक नसीहत से बदल गया इशान किशन के बल्लेबाजी करने का अंदाज

श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में इशान किशन ने 30 गेंदों में अर्धशतक बनाया।

Ishan Kishan (Photo Source: Getty Images)
Ishan Kishan (Photo Source: Getty Images)

आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद से इशान किशन काफी सुर्खियों में रहे हैं, पहले वो ऑक्शन में 15 करोड़ से अधिक कीमत पाने के कारण चर्चा में थे और उसके बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण के आलोचकों के निशाने पर थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्हें तीनों मैचों में खेलने का मौका मिला और वहां वो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

उनके इस प्रदर्शन को देखने के बाद फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट भी ओवर रेटेड खिलाड़ी बताने लगे और उनकी काफी आलोचना हुई, जिसके बाद यह लगभग तय माना जा रहा था कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलेगा। लेकिन मैच से ठीक पहले गायकवाड़ चोटिल हो गए और एक बार फिर इशान किशन को ओपन करने का मौका मिल गया।

हाथ आए इस मौके को इशान ने दोनों हाथों से लपका और 89 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम मैनेजमेंट और कप्तान के भरोसे पर खड़े उतरे। कप्तान रोहित शर्मा उनके प्रदर्शन से इतने खुश हुए कि उन्होंने मैच के बाद इशान को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेज दिया और इस मौके पर उन्होंने भी जमकर कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की।

इशान किशन ने जमकर की रोहित शर्मा की तारीफ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इशान किशन ने कहा कि, “रोहित भाई मुझसे कहते रहे कि वह जानते हैं कि मैं जब चाहूं लंबी गेंद को हिट कर सकता हूं। लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि आने वाले मैचों में मेरे स्ट्राइक रोटेशन पर काम करना महत्वपूर्ण है। रोहित ने इस पहलू में मेरी मदद की। मुझे नेट्स पर स्ट्राइक रोटेशन का अभ्यास करने के लिए कहा। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं जब चाहूं बड़ा शॉट लगा सकता हूं लेकिन स्ट्राइक रोटेट करके मैं गेंदबाजों को भी दबाव में डाल सकता हूं।”

बता दें कि पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में इशान किशन ने 56 गेंदों में 89 रन की ताबरतोड़ पारी खेली और अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और तीन बड़े-बड़े छक्के लगाए और टीम को 199 के लक्ष्य तक तक पहुंचने में मदद की।

close whatsapp