अचानक छलका Ishan Kishan का दर्द, इस इंस्टा स्टोरी के जरिए बताई सारी कहानी
चोट के कारण Ishan Kishan हुए Duleep Trophy के पहले दौर से बाहर।
अद्यतन - Sep 5, 2024 1:11 pm

Ishan Kishan टीम इंडिया में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहा है। लेकिन लगता है कि ईशान की किस्मत को कुछ और ही मंजूर है, जहां चोट इस खिलाड़ी की वापसी के बीच आ गई है। ऐसे में परेशान ईशान ने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपना दुख फैन्स के साथ में शेयर किया है।
हाल ही में शतक ठोका था Ishan Kishan ने
जी हां, हाल ही में विकेट के आगे से और विकेट के पीछे Ishan Kishan ने शानदार प्रदर्शन किया था, उनका ये प्रदर्शन Buchi Babu टूर्नामेंट में देखने को मिला था। जहां पहले उन्होंने विकेट के पीछे 3 शानदार कैच पकड़े थे, उसके बाद उन्होंने तेज अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका था। जिसके बाद उनकी जमकर तारीफ हुई थी, साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में वापसी का दावा भी ठोक दिया था अपनी तरफ से।
Ishan Kishan और उनकी ये इंस्टा स्टोरी…
*चोट के कारण Ishan Kishan हो चुके हैं Duleep Trophy के पहले दौर से बाहर।
*वहीं अब उनकी जगह टीम में खेल रहे हैं विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन।
*इस बीच NCA से ईशान ने लगाई इंस्टा स्टोरी, साथ ही एक संदेश पर किया ZOOM
*दीवार पर लिखे संदेश के जरिए बड़ी चीज की ओर किया इशारा, जल्द करेंगे वापसी।
Ishan Kishan की इंस्टा स्टोरी के वीडियो से ली गई तस्वीर

ईशान की जगह खेल रहे संजू के लिए RR का पोस्ट
काफी समय हो गया है ईशान को टीम इंडिया से खेले
दूसरी ओर ईशान किशन को टीम इंडिया से खेले काफी समय हो गया है, जहां इस साल तो उन्होंने टीम इंडिया से एक भी मैच नहीं खेला है। ईशान ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच November 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, तो आखिरी वनडे मैच उन्होंने अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। साल 2023 में ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अपना डेब्यू किया था और आखिरी टेस्ट उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। वहीं अब देखना अहम होगा की भारतीय टीम में उनकी वापसी कब होती है और पंत के आने से उनका अलग से दमदार प्रदर्शन करना होगा टीम में जगह बनाने के लिए।