दोहरा शतक मारने के बाद ईशान किशन का काॅन्फिडेंस लेवल सांतवे आसमान पर, कहा- अब 200 किया है तो क्या पता... - क्रिकट्रैकर हिंदी

दोहरा शतक मारने के बाद ईशान किशन का काॅन्फिडेंस लेवल सांतवे आसमान पर, कहा- अब 200 किया है तो क्या पता…

ईशान किशन ने सिर्फ 126 गेंदों पर दोहरा शतक बनाया जो वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज है।

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)
Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)

ईशान किशन ने बांग्लदेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया। 10 दिसंबर को चटगांव के मैदान पर गेंदबाजों की खबर लेते हुए किशन ने मात्र 126 गेंदों में वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी लगाया है।

हालांकि मैच खत्म होने के बाद लगा कि ईशान किशन ओवर काॅन्फिडेंट होते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में रिपोर्टरों को किशन ने ऐसा जबाव दिया कि हर कोई सोच में पड़ गया।

दोहरे शतक के बाद सांतवे आसमान पर पहुंचे किशन

बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में ईशान किशन से जब पत्रकार ने पूछा कि क्या यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला दोहरा शतक खुद उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए भारतीय वनडे टीम में जगह दिलाएगा? तो इस सवाल का जबाव देते हुए ईशान किशन थोड़े ओवर काॅन्फिडेंट नजर आए हैं।

ईशान ने पत्रकार के इस सवाल का जबाव देते हुए कहा, मुझे नहीं पता, मैं इन बातों के बारे में नहीं सोचता। कुल मिलाकर मैं सिर्फ यह कर सकता हूं कि जब मुझे मौका मिले तो मैं प्रदर्शन करूं। किशन ने आगे कहा, मैं बात नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि मेरा बल्ला बात करे। भले ही मेरे लिए टीम में जगह हो या नहीं। अब 200 किया है तो क्या पता… ईशान किशन इस बयान के बाद जोर-जोर से हंसने लगे।

खैर किशन की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 409 रन बनाए। जबाव में टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश मात्र 34 ओवर में 182 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तो वहीं मैच में टीम इंडिया ने 227 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

close whatsapp