डेविड वॉर्नर ने की इशांत शर्मा की गेंदबाजी की जमकर तारीफ, कहा- वह और भी यंग होते जा रहे हैं....... - क्रिकट्रैकर हिंदी

डेविड वॉर्नर ने की इशांत शर्मा की गेंदबाजी की जमकर तारीफ, कहा- वह और भी यंग होते जा रहे हैं…….

हार्दिक पांड्या ने कहा कि, मोहम्मद शमी को उनकी अच्छी गेंदबाजी के लिए पूरा श्रेय जाता है।

Ishant Sharma And David Warner (Photo Source: Twitter)
Ishant Sharma And David Warner (Photo Source: Twitter)

आईपीएल 2023 के 44 वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रनों से मात दी। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 130 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत काफी खराब रही। दरअसल दिल्ली ने अपना 5 विकेट मात्र 23 रन पर ही खो दिया।

हालांकि अक्षर पटेल और अमन खान ने मिलकर अच्छी साझेदारी की और अपनी टीम को 130 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। रिपल पटेल ने भी छोटी लेकिन अच्छी पारी खेली। वहीं इस मैच में अमन खान ने अपना पहला आईपीएल अर्धशतक भी जड़ा। उनकी इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली मजबूत स्थिति में पहुंच सकी।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी। इस टीम की भी शुरुआत काफी खराब रही। हालांकि गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या अंत तक क्रीज पर डेट रहे लेकिन वहीं इशांत शर्मा की शानदार गेंदबाजी के आगे वो भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

इशांत अपने प्लान को लेकर स्पष्ट थे- डेविड वॉर्नर 

वहीं मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में डेविड वॉर्नर ने इशांत शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने इशांत शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि, इशांत शर्मा तो और यंग होते जा रहे हैं। उन्हें देखना आश्चर्यजनक है। जब तेवतिया छक्के लगा रहे थे तो मैं काफी घबरा गया था क्योंकि वह हिट करने के लिए जाने जाते हैं। इशांत अपने प्लान को लेकर स्पष्ट थे कि उन्हें क्या करना है और वह ऐसा करने में सझम भी हुए।

मैच के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि, मोहम्मद शमी को पूरा श्रेय जाता है जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की और हमें गेम में बनाए रखा। लेकिन बल्लेबाजों ने और मैंने अच्छी फिनिश नहीं की और उन्हें निराश किया। अभी बहुत गेम बचा है। हम इस मैच से सिख लेंगे और आगे बढ़ेंगे। बता दें इस मुकाबले में मिली हार के बाद भी पॉइटंस टेबल में गुजरात की टीम टॉप पर बनी हुई है।

close whatsapp