‘अगर गेंदबाज को नहीं पता क्या हो रहा है तो बल्लेबाज को कैसे पता होगा?’ रिकी पोंटिंग के खिलाफ अपने बेहतरीन स्पेल को लेकर इशांत शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
अपना चौथा टेस्ट मुकाबला खेल रहे इशांत शर्मा ने मात्र 19 साल की उम्र में ही रिकी पोंटिंग को अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था।
अद्यतन - Aug 21, 2023 6:18 pm

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के WACA में अपने बेहतरीन स्पेल के बारे में खुलासा किया। बता दें, अपना चौथा टेस्ट मुकाबला खेल रहे इशांत शर्मा ने मात्र 19 साल की उम्र में ही रिकी पोंटिंग को अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था।
वो दोनों तरफ स्विंग करा रहे थे और रिकी पोंटिंग उनकी गेंदबाजी को समझने में विफल रहे थे। उसे मुकाबले में इशांत शर्मा ने दो बार रिकी पोंटिंग को स्लिप द्वारा कैच आउट कराया और भारतीय टीम ने इस मैच को 72 रनों से अपने नाम किया।
यह भी पढ़े: ‘मैं समझता हूं आपको अच्छे से’, रिपोर्टर के सवाल पर रोहित शर्मा ने फिर खोया अपना आपा, देखें VIDEO
टेस्ट प्रारूप में ईशांत शर्मा ने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में भाग लिया। यही नहीं इशांत शर्मा ने भारत के लिए 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेले।
रिकी पोंटिंग के खिलाफ पर्थ के WACA में अपने बेहतरीन स्पेल को लेकर इशांत शर्मा ने किया बड़ा खुलासा
जब जिओसिनेमा पर इशांत शर्मा से उनके स्पेल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘ जब हम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने 2003-04 में गए थे तब मैंने न्यूज़पेपर में एक आधिकारिक बयान देखा था, ‘वो क्यों जा रहा है? हम लोग 4-0 से वैसे भी हार जाएंगे। इससे क्या ही फर्क देखने को मिलता है? फिर चाहे घर की बात हो या बाहर।’
शर्मा ने कहा कि, ‘मैं सिर्फ वहां गेंदबाजी कर रहा था। पिछली पारी में मैंने रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क को आउट किया था। हरभजन सिंह वो टेस्ट मैच नहीं खेल रहे थे तो जब रिकी पोंटिंग को उन्होंने सिडनी टेस्ट में जल्दी आउट किया वो जमीन पर रोल करने लगे। मैंने उन्हें हंसते हुए कहा कि जब मैं रिकी पोंटिंग को आउट करूंगा तो ऐसे ही सेलिब्रेट करूंगा। मैंने रिकी को पहली पारी में आउट किया और मैं Cartwheel करने की कोशिश करने लगा लेकिन मैं थोड़ा ज्यादा लंबा था और जमीन ज्यादा नीचे नहीं थी। मैं हरभजन के पास गया और मैंने कहा कि मैंने उन्हें आउट कर दिया।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को टारगेट सेट करना था और रिकी पोंटिंग माइकल हसी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। मैंने 2 से 3 ओवर फेंके लेकिन वो उतने अच्छे नहीं थे। गैरी कर्स्टन उसे समय टीम के फुल टाइम कोच बने थे। वो मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे पूछा कि आपको क्या लगता है?’ मैंने कहा कि मैंने बिल्कुल भी अच्छी गेंदबाजी नहीं की। उनको भी यह बात पता थी और इसलिए उन्होंने मुझे ज्यादा कुछ नहीं कहा।
अगले दिन के खेल की शुरुआत में अनिल भाई ने कहा कि मेरा स्पेल बहुत ही जरूरी है: इशांत शर्मा
ईशांत शर्मा ने आगे कहा कि, ‘अगले दिन मौसम अच्छा था लेकिन की उतनी हरकत नहीं कर रही थी। मुझे पता था कि मैं और भी अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं और सबसे ज्यादा जरूरी है कि मैं अपने मैच का लुफ्त उठा सकूं। अगले दिन के खेल की शुरुआत में अनिल भाई ने कहा कि मेरा स्पेल बहुत ही जरूरी है।
अचानक से मैंने अपनी लय हासिल कर ली और मैं डेल स्टेन की तरह नकल करने लगा। मैं गेंद को थोड़ा बाहर से स्विंग करा रहा था। 5 मीटर की लेंथ थी और मैं अपनी पूरी ताकत से गेंद फेंक रहा था। उसके बाद मुझे खुद नहीं पता था कि गेंद अंदर जा रही है या बाहर। वहां से गेंद स्विंग होने लगी और यह मुझे खुद नहीं पता कैसे। एक ओवर ऐसे ही निकल गया और दूसरे ओवर में भी मैंने उन्हें काफी परेशान किया। 7 से 8 ओवर तक मैंने उन्हें ऐसे ही परेशान किया उसके बाद अनिल भाई आए और मुझे रुकने को कहा।
वो किसी और को गेंदबाजी देना चाहते थे लेकिन वीरेंद्र भाई ने कहा कि उन्हें ही गेंदबाजी करने दे। वो लंबा स्पेल फेंक सकते हैं। अनिल भाई ने मुझसे पूछा और मैंने कहा हां। उसी के अगले ओवर में मैं रिकी पोंटिंग को आउट किया। कहते हैं ना अगर गेंदबाज को नहीं पता क्या हो रहा है तो बल्लेबाज को कैसे पता होगा?’