ISPL T10 Day 6 Review: बैंगलोर स्ट्राइकर्स ने सुपर ओवर में टाइगर्स ऑफ कोलकाता पर हासिल की पहली जीत
बैंगलोर स्ट्राइकर्स ने आईएसपीएल में अपनी जीत हासिल की है।
अद्यतन - मार्च 12, 2024 2:02 अपराह्न

ISPL T10 Day 6 Review: इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग टी10 टूर्नामेंट में कल 11 मार्च, सोमवार को बैंगलोर स्ट्राइकर्स और टाइगर्स ऑफ कोलकाता के बीच मैच खेला गया। बता दें कि दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बैंगलोर ने सुपर ओवर में कोलकाता को हराकर, टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की है।
सुपर ओवर मुकाबले की बात करें तो बैंगलोर स्ट्राइकर्स ने 1 ओवर में 21 रन बनाए, बैंगलोर की ओर से थाॅमस डियास ने 3 गेंदों में 13 तो मंसूर केएल ने 8 रन बनाए। इसके बाद कोलकाता सुपर ओवर में सिर्फ 13 ही बना पाई और मैच को गंवा दिया।
कोलकाता के लिए मुन्ना शेख ने दो छक्के जरूर लगाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। दूसरी ओर, बैंगलोर के इस जीत के बाद उसके नाॅक-आउट स्टेज में पहुंचने के चांस गणितीय तौर पर बने हुए हैं। हालांकि, इस बात के बाद भी टाइगर्स ऑफ कोलकाता 4 पाॅइंट के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
तो वहीं आपको इस टूर्नामेंट के बारे में बताएं तो आईएसपीएल टी10 एक टेनिस क्रिकेट लीग है जिसका प्राथमिक उद्देश्य जमीनी स्तर के क्रिकेटरों को खोजना, उनका पोषण करना और उन्हें ऊपर उठाना है। यह भारत में बेहतरीन लोकल क्रिकेट टैलेंट को एकजुट करने का प्रयास करता है, जिससे खिलाड़ियों को अपना स्किल दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलता है।
बैंगलोर स्ट्राइकर्स और टाइगर्स ऑफ कोलकाता मैच का हाल
दूसरी ओर, आपको मैच के बारे में जानकारी दें तो बैंगलोर ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और टाइगर्स ऑफ कोलकाता की ओर से मुन्ना शेख और फरदीन काजी ओपनिंग करने आए। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 86 रन बनाए। कोलकाता के लिए कप्तान प्रथमेश पवार ने 25 रनों की बेस्ट पारी खेली।
तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने वाली बैंगलोर स्ट्राइकर्स भी कोटे के 10 ओवर में 7 विकेट के नकुसान पर 86 रन ही बना पाई और बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन इसके बाद हुए सुपर ओवर में स्ट्राइकर्स ने बाजी मार ली।