'लाइव सेलेक्शन मीटिंग देखना मेरा सपना है'- बीसीसीआई की चयन प्रकिया को लेकर बोले रवि शास्त्री  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘लाइव सेलेक्शन मीटिंग देखना मेरा सपना है’- बीसीसीआई की चयन प्रकिया को लेकर बोले रवि शास्त्री 

भारतीय क्रिकेट टीम की कोचिंग कर चुके हैं शास्त्री 

Ravi Shastri (Image Credit- Twitter)
Ravi Shastri (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और विश्व कप विजेता खिलाड़ी रवि शास्त्री ने अभी भी इस आयडिया को नकारा नहीं जिसमें कि निकट भविष्य में बीसीसीआई की सेलेक्शन मीटिंग को लाइव ब्राडकास्ट करना शामिल है। शास्त्री का मानना है कि इससे बोर्ड की कमाई होने के साथ-साथ विश्वसनीयता और निर्णय लेने में और ज्यादा पारदर्शिता आएगी।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चेतन शर्मा की बर्खास्तगी के बाद नए अध्यक्ष पद की तलाश कर रही है। बता दें कि चेतन शर्मा की एक स्कैंडल वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें अपने पद से हाथ धोना पड़ा था। लेकिन अब तक बोर्ड चेतन शर्मा का रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पाया है, दूसरी ओर शिव सुंदर दास इस वक्त अंतिरम चीफ सेलेक्टर की भूमिका को निभा रहे हैं।

साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि बीसीसीआई आईपीएल 2023 की समाप्ति के बाद इस पद के लिए कोई स्थायी सदस्य ढूंढ सकती है। तो वहीं अब पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बीसीसीआई की चयन प्रकिया को लेकर बड़ा बयान दिया है।

शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि बीसीसीआई की चयनप्रकिया को लेकर रवि शास्त्री ने ईएसपीए क्रिकइंफो रनऑर्डर पर कहा- लाइव सेलेक्शन मीटिंग देखना मेरा सपना है। आप उस बाॅक्स ऑफिस कलेक्शन की कल्पना कर सकते हो, जब सेलेक्शन टीम लाइव व एक सेलेक्टर जबावदेह हो।

शास्त्री ने आगे कहा- ऐसा होना ज्यादा दूर नहीं हैं, अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते हैं तो यह हो जाएगा। वे (बीसीसीआई) सेलेक्शन मीटिंग के मीडिया राइट्स को बेच कर आय कमा सकते हैं हो सकता है कि इससे होने वाले आय से सेलेक्टर्स को पांच गुना तक अधिक भुगतान किया जा सके।

close whatsapp