शोएब बशीर को स्लेज कर रहे थे Sarfaraz Khan खान वीडियो हुआ वायरल

Sarfaraz Khan Viral Video: इंग्लिश बल्लेबाज का मजाक उड़ाने चले थे सरफराज, लेकिन सबके सामने…..

सरफराज ने कहा कि शोएब बशीर को हिंदी नहीं आती।

Shoaib Bashir and Sarfaraz Khan. (Photo Source: Instagram/cricket_editz._.17)
Shoaib Bashir and Sarfaraz Khan. (Photo Source: Instagram/cricket_editz._.17)

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला इस वक्त रांची में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान इंग्लैंड के पारी खत्म होने के समय एक मजेदार घटना देखने को मिली और उसका वीडियो इस वक्त तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल जब इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त होने वाली थी, तब सरफराज खान ने पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शोएब बशीर की मजाक उड़ा दी।

जब ओली रॉबिन्सन के आउट होने के बाद शोएब बशीर बल्लेबाजी करने आए तो सरफराज ने गेंदबाजी कर रहे रवींद्र जडेजा से कहा कि बशीर को हिंदी नहीं आती है, लेकिन तभी स्ट्राइक ले रहे बशीर कहते हैं कि उन्हें थोड़ी-थोड़ी हिंदी आती है। ऐसा सुनकर सरफराज फिर आगे कुछ नहीं बोल पाए और ये सभी बातें स्टंप माइक में कैद हो गई।

https://twitter.com/CHANCHA55457263/status/1761275369016242186?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1761275369016242186%7Ctwgr%5E265656bf66cb95708bebb67fb418928b35b2a594%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fsarfaraz-khan-was-having-fun-with-shoaib-bashir-but-it-backfired%2Farticleshow%2F107961038.cms

हालांकि शोएब बशीर इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और बिना खाते खोले ही वह आउट हो गए। शोएब को रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में फंसाया। बशीर के रूप में इंग्लैंड को 9वां झटका लगा था। बशीर के आउट होने के बाद तुरंत ही इंग्लैंड की टीम ऑलआउट हो गई।

रांची टेस्ट मैच में इंग्लैंड की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी गई। मेहमान टीम के लिए सबसे अधिक रन जो रूट ने बनाए, वो 122 रन बनाकर नाबाद रहे। रूट के अलावा टीम के लिए ओली रॉबिन्सन ने भी 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा बेन फोक्स ने भी 47 रनों का अहम योगदान दिया। मिडिल ऑर्डर में इन तीनों की अच्छी बल्लेबाजी के कारण ही इंग्लैंड की टीम 350 रन बना पाई।

गेंदबाजी की बात करें तो भारत के लिए स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा सबसे अधिक विकेट लेने गेंदबाज थे। उन्होंने इंग्लैंड के कुल 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। जडेजा के अलावा मैच के पहले दिन टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले आकाश दीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करके तीन विकेट अपने नाम किए थे।  वहीं मोहम्मद सिराज को भी दो मिला जबकि रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिए।

close whatsapp