AUS-W vs SA-W: 'यह साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए गर्व का पल है' सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद Marizanne Kapp - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS-W vs SA-W: ‘यह साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए गर्व का पल है’ सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत के बाद Marizanne Kapp

इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गई थी मारिजान कैप

Marizanne Kapp (Image Credit- Twitter X)
Marizanne Kapp (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम इस समय सभी प्रारूपों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। तो वहीं इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच कल 7 फरवरी को दोनों टीमों के बीच सिडनी में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया को 80 रनों से हराया था।

दूसरी ओर, मैच में साउथ अफ्रीका को जीत दिलाने में ऑलराउंडर मारिजान कैप (Marizanne Kapp) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 75 रनों की शानदार पारी खेलने के अलावा 3 बड़े विकेट भी निकाले, जिसमें बेथ मूनी का विकेट काबिलेतारीफ था। तो वहीं अब दूसरा वनडे मैच खत्म होने के बाद मारिजान कैप ने अपने दिल की बात कही है।

मारिजान कैप ने कही दिल की बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद मारिजान ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- यह मेरे लिए ही नहीं बल्कि पूरे साउथ अफ्रीका के लिए गर्व का पल है। हम सभी जानते कि हमने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को कभी भी वनडे में नहीं हराया है। इसलिए टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना और टीम की जीत में मदद करना, मेरी बड़ी उपलब्धि है।

साउथ अफ्रीका ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप ने 75 रनों की पारी खेली, तो एन्नीके बाॅश ने 44 रनों का योगदान दिया।

दूसरी ओर, जब ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से मिले इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 29.3 ओवर में मात्र 149 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 80 रनों से गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एश्ले गार्डनर ने 35 और किम गार्थ ने 42 रनों की पारी खेली। तो वहीं मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली।

मारिजान कैप को 3 और आयंडा हिलुबी, एलिज मारी मार्क्स व नाडिने डे क्लर्क को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा चोली ट्राॅयन ने 1 विकेट हासिल की। इस जीत के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 1-1 की बराबरी कर ली है। सीरीज का तीसरा मैच भी इसी मैदान पर 10 फरवरी को खेला जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?