टी-20 वर्ल्ड कप 2022: वसीम जाफर ने टीम इंडिया पर हालिया बयानबाजी के लिए शोएब अख्तर को सुनाई खरी-खोटी
स्टुअर्ट लॉ ने कहा शोएब अख्तर ने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए ऐसी टिप्पणी की।
अद्यतन - Oct 31, 2022 10:26 am

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की जारी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में दो लगातार हार के बाद बाबर आजम और उनकी टीम की जमकर आलोचना की थी। लेकिन पूर्व तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान टीम की आलोचना करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम पर भी बेतुका निशाना साधा था।
उन्होंने कहा था भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाएगा, वे फाइनल में जगह नहीं बना पाएंगे, जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज को जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। अब भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने शोएब अख्तर की बकवास टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की है।
वसीम जाफर ने शोएब अख्तर को सुनाई खरी-खोटी
वसीम जाफर ने शोएब अख्तर की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए क्रिकट्रैकर के बैटब्रिक्स 7 प्रेजेंट्स रन की रणनीति शो पर कहा: “आप उन लोगों को जानते हैं जिनके हाथ में तोता होता है और वे भविष्यवाणी करते हैं, टैरो रीडर। मुझे लगता है कि शोएब अख्तर भी यही काम कर रहे हैं। वह भविष्य देख सकते हैं, कौन क्या कर रहा है। मुझे लगता है कि एक ऐसे खिलाड़ी ने जिसने इतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है का इस तरह का बेतुका बयान देना समझ से परे, और बकवास है।
आपको इस तरह के बयान देने की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि टीमें अच्छा खेल रही हैं। आपको यह समझने की जरूरत है कि भारत टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहा है। वे विराट कोहली के कारण मैच हार गए, लेकिन भारत कुछ समय से बहुत अच्छा क्रिकेट खेल रहा है, और टीम इंडिया ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने के लिए अपने सभी बेस कवर कर लिए है।”
स्टुअर्ट लॉ ने शोएब अख्तर की आलोचना की
इस बीच, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट लॉ ने भारतीय क्रिकेट टीम पर इस तरह की अनअपेक्षित टिप्पणी के लिए शोएब अख्तर की आलोचना की। उन्होंने जाफर से सहमति जताते हुए कहा कि शोएब ने सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए ऐसी टिप्पणी की।
स्टुअर्ट लॉ ने क्रिकट्रैकर के शो पर कहा: “वह एक जुनूनी सपोर्टर और एक पूर्व खिलाड़ी है। आप सोशल मीडिया पर तूफान पैदा करने के लिए और चर्चा का विषय बनने के लिए इस तरह की टिप्पणी करते हैं। ठीक यही चीज शोएब ने की है, और वह लोगों के बीच चर्चा के लिए हॉट टॉपिक बन गए। यह कहना बहुत ही गलत था कि भारत इस सप्ताह के अंत तक टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है।”