आगामी एशेज सीरीज में इंग्लैंड को खलेगी जोफ्रा आर्चर की कमी- एलेन बॉर्डर का बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आगामी एशेज सीरीज में इंग्लैंड को खलेगी जोफ्रा आर्चर की कमी- एलेन बॉर्डर का बड़ा बयान

एलन बॉर्डर का कहना है कि इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर की कमी जरूर खलने वाली है।

Allan Border And Jofra Archer (Photo Source: Twitter)
Allan Border And Jofra Archer (Photo Source: Twitter)

इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाज जोफ्रा आर्चर चोट के कारण पिछले कुछ महीनों में ज्यादातर क्रिकेट से दूर ही रहे हैं। हालांकि वह आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आए थे लेकिन फिर से चोटिल होने के कारण वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। वहीं एशेज सीरीज में भी वह खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

दरअसल जोफ्रा आर्चर दाहिनी कोहनी की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक स्कैन से यह पता लगा है कि उनकी कोहनी की चोट फिर से उभर आई है जिसके कारण वह क्रिकेट से कुछ दिनों तक दूर रहेंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेलेंगे।

दरअसल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जल्द ही एशेज सीरीज खेला जाएगा लेकिन जोफ्रा आर्चर इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी कमी इंग्लैंड की टीम को जरूर खल सकती है। वहीं जोफ्रा आर्चर के नहीं खेलने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एलन बॉर्डर ने अपनी राय रखी है।

इंग्लैंड को जोफ्रा आर्चर की कमी जरूर खलने वाली है- एलन बॉर्डर  

दरअसल एलन बॉर्डर का कहना है कि इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर की कमी जरूर खलने वाली है। बता दें फॉक्स क्रिकेट से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, आर्चर ने पिछली सीरीज में हमारे खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ा रखी थी। दरअसल उस एक्स फैक्टर गेंदबाज का टीम में होना अच्छा है। जिसे आप जानते हो कि वह विपक्षी टीम को परेशान कर सकता है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ट्रेक कैसा है। उसके पास एक अच्छी गति है जिसका सामना करना कोई भी पसंद नहीं करना चाहेगा। बता दें एशेज सीरीज में जोफ्रा आर्चर के नहीं खेलने से इंग्लैंड को जरूर परेशानी उठानी पड़ सकती है। बता दें आर्चर आखिरी बार साल 2021 में अहमदाबाद में टीम इंडिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान खेलते नजर आए थे।

close whatsapp