जाने आखिर किस बात से नाराज हो गए थे श्रेयस अय्यर? खुद भारतीय बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जाने आखिर किस बात से नाराज हो गए थे श्रेयस अय्यर? खुद भारतीय बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 70 गेंद में चार चौके और 8 छक्कों की मदद से 105 रनों की तूफानी पारी खेली।

Shreyas Iyer (Photo Source: X/Twitter)
Shreyas Iyer (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्होंने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 70 गेंद में चार चौके और 8 छक्कों की मदद से 105 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे जिसके जवाब में न्यूजीलैंड 327 रन ऑलआउट हो गई।

जब इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी तब तमाम लोग यही कह रहे थे कि श्रेयस अय्यर को मैच में शुरुआत तो मिल जाती है लेकिन वो अपनी पारी को बड़ा नहीं बना पाते है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा चुके आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के भारत के पहले मैच में श्रेयस अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद उन्होंने 25 रन और 53 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 19 रन बनाए जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 रन की पारी खेली और इंग्लैंड के खिलाफ वो मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि, ‘मैंने वर्ल्ड कप के शुरुआती दो मुकाबलों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की थी। मुझे शुरुआत तो मिल रही थी लेकिन मैं उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहा था। लेकिन अगर आप आंकड़ों को देखें तो मैं अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद रहा था। इसके बाद मैं दो पारियों में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाया। इसके बाद लोगों ने मुझे कहा कि मेरे साथ कोई समस्या है।’

मुझे अंदर से बहुत गुस्सा आ रहा था: श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने आगे कहा कि, ‘मैं अंदर से बहुत गुस्से में था लेकिन मैं उसे दिखा नहीं रहा था। मुझे यह बात पता थी कि मुझे अपने आप को साबित करना जरूरी है। अब लग रहा है कि वो समय आ चुका है।’

खराब शुरुआत के बाद अब श्रेयस अय्यर वापस जबरदस्त फॉर्म में आ चुके हैं। 19 नवंबर को होने वाले इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भी तमाम भारतीय फैंस हुई दुआ कर रहे होंगे कि श्रेयस अय्यर अच्छी बल्लेबाजी करें और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाए।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?