जेम्स एंडरसन ने ऋषभ पंत और ग्लेन मैक्ग्रा समेत ट्विटर पर म्यूट किए शब्दों का खुलासा किया
जेम्स एंडरसन को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है।
अद्यतन - सितम्बर 1, 2022 4:32 अपराह्न

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैक्ग्रा के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में 950 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने। एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की, और अब वह टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने के राह पर निकल पड़े हैं।
जेम्स एंडरसन को क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है, और उन्होंने अपने शातिर स्विंग से दुनिया भर के बल्लेबाजों को जमकर तंग कर शिकार किया है। लेकिन ऐसा लगता है कि ग्लेन मैक्ग्रा और ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को काफी ठेस पहुंचाई है।
जेम्स एंडरसन ने ट्विटर पर म्यूट किए शब्दों का खुलासा किया
हाल ही में, जेम्स एंडरसन ने अपने ट्विटर टाइमलाइन पर म्यूट किए गए शब्दों की सूची का खुलासा किया है, और दिलचस्प बात ये है कि इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल है।
आपको बता दें, ऋषभ पंत ने पिछले साल जेम्स एंडरसन के खिलाफ एक अपरंपरागत रिवर्स-स्वीप बाउंड्री लगाने का प्रयास कर सभी का ध्यान आकर्षित किया था। युवा क्रिकेट ने इस साल जुलाई में एजबेस्टन में इंग्लैंड और भारत के बीच खेले पुनर्निर्धारित पांचवें टेस्ट के दौरान एक बार फिर एंडरसन के खिलाफ रिवर्स-स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की थी।
इस बीच, ऋषभ पंत और ग्लेन मैक्ग्रा के अलावा, “स्टेन से भी बदतर”, “रिवर्स,” “स्वीप,” और “रिवर्स-स्वीप” अन्य शब्द हैं, जिन्हे अनुभवी तेज गेंदाबज ने म्यूट पर रखा है। इस सूची में ‘क्लाउडर्सन’ शब्द भी शामिल है, जिस शब्द का इस्तेमाल प्रशंसक जेम्स एंडरसन को ट्रोल करने करते हैं, जो दावा करता है कि दिग्गज गेंदबाज केवल जब बादल छाए हुए होते हैं, उन्ही परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
यहां देखिए वीडियो –
Muted words of James Anderson on Twitter include Pant, Mcgrath, Clouds and more. pic.twitter.com/gXdu5a9Ouk
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 1, 2022