SL vs IND: Janith Liyanage के विकेट पर पूरे श्रीलंकाई डग ने पकड़ लिया अपना माथा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय - क्रिकट्रैकर हिंदी

SL vs IND: Janith Liyanage के विकेट पर पूरे श्रीलंकाई डग ने पकड़ लिया अपना माथा, सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय

भारत को पहला वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 231 रन बनाने होंगे।

SL VS IND (Pic Source-X)
SL VS IND (Pic Source-X)

श्रीलंका और भारत के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलांका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

श्रीलंकाई पारी के 35वें ओवर के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। उस ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज Janith Liyanage ने अपना विकेट टीम इंडियो को गिफ्ट कर दिया। वह आउट नहीं थे, लेकिन अंपायर के आउट देने से पहले ही खुद ही क्रीज छोड़कर पवेलियन की ओर चल पड़े।

दरअसल, 35वें ओवर में अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आए। उनकी दूसरी गेंद श्रीलंकाई बल्लेबाज Janith Liyanage के बल्ले से काफी करीब से गुजरी और स्लिप में खड़े भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में गई। इसके बाद रोहित और टीम ने अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया।

हालांकि, जैसे ही भारतीय कप्तान डीआरएस लेने की सोचने लगे, उससे पहले ही Janith Liyanage पवेलियन की तरफ चल पड़े और फिर अंपायर ने भी उंगली उठा दी। हालांकि, बाद में टीवी रिप्ले से पता चला कि जनिथ लियानागे नॉटआउट थे। उनके बल्ले और गेंद का कोई संपर्क हीं नहीं हुआ था। इस घटना को देखने के बाद पूरा श्रीलंकाई खेमा हैरान और निराश हो गया।

भारत को मैच जीतने के लिए 231 रन बनाने होंगे

गौरतलब है कि श्रीलंका ने पथुम निसांका और दुनिथ वेलालागे की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 230 रनों स्कोर बनाया। निसांका ने 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली, जबकि दुनिथ वेलालागे ने नाबाद 67* रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और दो छक्के जड़े। Janith Liyanage ने 20 रनों की पारी खेली।

भारत की ओर से अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। अब भारत को पहला वनडे जीतने के लिए 50 ओवर में 231 रन बनाने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?