जनवरी 29- Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Jan 29, 2024 4:28 pm

1) IND vs ENG: “हमारे लिए किसी ने भी शतक नहीं लगाया”- राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजों पर फोड़ा हार का ठीकरा
बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में भारत के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में ऐतिहासिक जीत हासिल की। घर से दूर खेलते हुए, इंग्लैंड ने अविश्वसनीय खेल दिखाया और मेजबान टीम को 28 रनों से हराकर चमत्कारिक जीत हासिल की। इस टेस्ट मैच में मिली हार के लिए राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)
2) IND vs ENG: भारत को लगा एक और बड़ा झटका, Ravindra Jadeja टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर!
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम ने 28 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद पूरे क्रिकेट जगत में टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। इस हार के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। ऐसा बताया जा रहा है कि, अब टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का भी दूसरे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) मेलबर्न स्टार्स के साथ और गहरा हुआ मार्कस स्टोइनिस का रिश्ता; कप्तानी मिलने की पूरी संभावना
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) अगले तीन वर्षों तक बिग बैश लीग (बीबीएल) में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलेंगे। दरअसल, मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने मेलबर्न स्टार्स के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, और अब वह BBL के 16वें सीजन के अंत तक टीम का हिस्सा रहेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
4) IND vs ENG 2024: हैदराबाद टेस्ट में भारत की हार के बाद रोहित शर्मा पर जमकर बरस पड़े माइकल वॉन
England’s tour of India 2024, IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी करते समय एक्टिव नहीं होने के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जमकर आलोचना की। (पढ़ें पूरी खबर)
5) यारों के यार हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, दोस्ती निभाने में रहते हैं हमेशा आगे
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को हर कोई मिस कर रहा है, चोट के कारण शमी ने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैन्स से कनेक्ट रहते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं, इस बीच उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है और इन तस्वीरों में उनके साथ उनका IPL का साथी है। (पढ़ें पूरी खबर)
6) पाठ-पूजा में भी लगता है हार्दिक पांड्या का मन, भगवान भरोसे होगी अब क्रिकेट में वापसी
कई दिनों से हार्दिक पांड्या सोशल मीडिया के स्टार बने हुए हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर ये खिलाड़ी छाया हुआ है। जिसका कारण है हार्दिक की लगातार पोस्ट हुई रील वीडियो और उन सभी वीडियो में उनका अंदाज। दूसरी ओर अब पांड्या पूरी तरह फिट नजर आ रहे हैं और कभी भी मैदान पर वापसी कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
7) सर्जरी के बाद अपने परिवार के पास पहुंचे सूर्यकुमार यादव, तस्वीर शेयर कर रोने लगे
इस समय टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं, जिसमें से एक नाम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का भी है। जो अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के बाद से, मैदान पर नजर नहीं आए हैं। वहीं अब उन्होंने फैन्स के साथ में एक खास इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है जो आपको भी काफी पसंद आएगी। (पढ़ें पूरी खबर)
8) ड्रेसिंग रूम जाते हुए इंग्लैंड टीम ने कर दी ऐसी हरकत, दिमाग खराब हो जाएगा ये वीडियो देख
टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड टीम ने टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है, जहां हैदराबाद टेस्ट को इंग्लिश टीम ने चौथे ही दिन अपने नाम कर सभी को हैरान कर दिया। इस बीच अब इस टीम का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जो ड्रेसिंग रूम में जाने के दौरान का है और वो वीडियो देख एक बार के लिए आप भी हैरान रह जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
9) Prithvi Shaw अपनी इन हरकतों के कारण ही, टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाते
कई महीने हो गए हैं Prithvi Shaw को प्रोफेशनल क्रिकेट खेले, एक चोट ने इस खिलाड़ी के करियर पर थोड़ा लंबा ब्रेक लगा दिया है। वहीं अब ये खिलाड़ी वापसी के लिए कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है, जिसका नजारा कई बार देखने को मिल जाता है और एक बार फिर से उन्होंने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)
10) WTC Points Table: हैदराबाद टेस्ट मैच हारने के बाद भारत को हुआ बड़ा नुकसान, टॉप-4 से हुए बाहर
हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम ने 28 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 पॉइंट्स टेबल में भारत को तगड़ा नुकसान हुआ है। टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर आ गई है। (पढ़ें पूरी खबर)