जेसन होल्डर इन तीन भारतीय बल्लेबाजों का विकेट चटकाकर अपनी ड्रीम हैट्रिक पूरी करना चाहते हैं
जेसन होल्डर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले भी हैट्रिक ले रखी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाए थे।
अद्यतन - दिसम्बर 15, 2022 10:56 पूर्वाह्न

वेस्टइंडीज के बेहतरीन ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को अपनी ड्रीम हैट्रिक के रूप में चुना है। बता दें, यह तीनों ही भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज है और हमेशा आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में यह तीनों ही काफी खतरनाक बल्लेबाज है। अगर इनका दिन है तो यह किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ेंगे और सभी पर कड़ा प्रहार करेंगे।
जेसन होल्डर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4 बार आउट किया है, जबकि केएल राहुल को 3 बार अपना शिकार बना चुके हैं। विराट कोहली का उन्होंने छह बार विकेट चटकाया है।
जेसन होल्डर ने ESPNक्रिकइंफो में अपनी ड्रीम हैट्रिक के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘मैं रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को चुनना पसंद करूंगा।’ बता दें, जेसन होल्डर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले भी हैट्रिक ले रखी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाए थे। उन्होंने क्रिस जॉर्डन, सैम बिलिंग्स, आदिल राशिद और साकिब महमूद को आउट किया था।
एबी डिविलियर्स को लेकर जेसन होल्डर ने कहीं यह बात
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को सभी प्रारूपों में सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता है। उनके पास पूरे ग्राउंड में बेहतरीन शॉट खेलने की कला है और वो आसानी से किसी भी गेंदबाज के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। जेसन होल्डर भी उनके खिलाफ गेंदबाजी करने से डरते हैं।
बता दें, अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जेसन होल्डर ने एबी डिविलियर्स को 117 गेंदें फेंकी है जिसमें पूर्व दक्षिण अफ्रीकाई के बल्लेबाज ने 185 रन जड़े हैं। होल्डर की माने तो एबी डिविलियर्स के खिलाफ गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है।
जेसन होल्डर में कहा कि, ‘सबसे मुश्किल बल्लेबाज जिनके खिलाफ मैंने गेंदबाजी की है वो एबी डिविलियर्स हैं। चाहे टेस्ट मैच हो या वनडे या टी-20 उनको समझ पाना नामुमकिन के बराबर है। वो कमाल के बल्लेबाज है और उनके सामने किसी भी गेंदबाज को गेंदबाजी करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।’