Jasprit Bumrah से मिले पूर्व दिग्गज गेंदबाज Dale Steyn, दोनों की ये तस्वीर हुई सुपर वायरल
Jasprit Bumrah ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक नई तस्वीर।
अद्यतन - नवम्बर 10, 2024 6:00 अपराह्न

Jasprit Bumrah का नाम अब टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में आता है, वहीं दूसरे देश के पूर्व खिलाड़ी भी बुमराह की गेंदबाजी के फैन हैं। इस बीच रफ्तार के सौदागर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैन्स हैरान है और अब उस तस्वीर को लेकर फैन्स गजब के कमेंट्स भी करने में लगे हैं।
आखिरी टेस्ट मैच से दिया था गया Jasprit Bumrah को आराम
जी हां, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी, वहीं सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच से Jasprit Bumrah को आराम दिया गया था और उन्होंने वो टेस्ट मैच नहीं खेला गया था। साथ ही बुमराह अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं है, BGT में टीम इंडिया को 5 टेस्ट मैच खेलने हैं और इसी देखते हुए बुमराह को ज्यादा से ज्यादा आराम दिया जा रहा है।
जब खुद से बड़े रफ्तार के सौदागर से मिले Jasprit Bumrah
*Jasprit Bumrah ने सोशल मीडिया पर शेयर की एक नई तस्वीर।
*बुमराह के साथ तस्वीर में दिखे अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज Dale Steyn
*दोनों ने दिया तस्वीर के लिए गजब का पोज, बुमराह ने कैप्शन में लिखा-Goat
*फैन्स ने कमेंट कर लिखा- दोनों गेंदबाजों को खेलना आसान नहीं है।
Jasprit Bumrah का ये पोस्ट हुआ सुपर वायरल
डेल स्टेन ने किया था कुछ दिनों पहले बड़ा ऐलान
जी हां, कुछ दिनों पहले अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक बड़ा ऐलान किया था, जो उनके IPL कोचिंग से जुड़ा था। जहां इस ऐलान के तहत अब स्टेन अगले साल यानी की IPL 2025 में SRH टीम के साथ बतौर गेंदबाज कोच नजर नहीं आएंगे। स्टेन ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था और लिखा था कि- में IPL 2025 में SRH टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच के तौर पर काम नहीं करूंगा। वैसे SRH टीम ने इस बार नीतिश कुमार रेड्डी के साथ-साथ अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस, हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड को रिटेन किया है।