अरे! अरे! ‘चोटिल’ मॉडल जसप्रीत बुमराह से नहीं मिले क्या आप लोग?
संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ तस्वीरें।
अद्यतन - Apr 2, 2023 2:19 pm

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को समय-समय पर चोट ने काफी परेशान किया है, जिसमें से एक नाम जसप्रीत बुमराह का भी है। रफ्तार का ये सौदागर अपनी पीठ की चोट के कारण काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहा है, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में बुमराह पूरी तरह से एक्टिव हैं और इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला था।
जसप्रीत बुमराह प्रमुख टूर्नामेंट में नहीं ले पा रहे भाग
दूसरी ओर अपनी इस चोट के कारण जसप्रीत बुमराह लगातार प्रमुख टूर्नामेंट से बाहर होते जा रहे हैं, पहले उन्होंने साल 2022 का टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला। फिर वो IPL 2023 से बाहर हुए, साथ ही अब वो WTC का फाइनल भी नहीं खेल पाएंगे इस चोट के कारण।
मॉडल बने जसप्रीत बुमराह की एक झलक तो देखो!
*संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की कुछ तस्वीरें।
*तस्वीरों में संजना गणेशन नजर आ रही हैं जसप्रीत बुमराह के साथ।
*कपल ने करवाया था स्टालिश लुक में कमाल का फोटोशूट।
*कमेंट बॉक्स में फैन्स ने कर दिया बुमराह को बुरी तरह से ट्रोल।
जसप्रीत बुमराह की वाइफ ने इंस्टा पर शेयर की ये तस्वीर
फैन्स ने किया था तेज गेंदबाज को काफी ट्रोल
हाल ही में बुमराह अपनी वाइफ के साथ एक इवेंट में पहुंचे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। जिसके बाद इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैन्स बुमराह को काफी ट्रोल किया था, एक फैन ने लिखा था- इसे याद दिलाओ ये एक क्रिकेटर है।