बैक सर्जरी करवाने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे जसप्रीत बुमराह, WTC फाइनल और IPL से बाहर होना तय  - क्रिकट्रैकर हिंदी

बैक सर्जरी करवाने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे जसप्रीत बुमराह, WTC फाइनल और IPL से बाहर होना तय 

रोवन स्काउटन की देखरेख में होगी बुमराह की सर्जरी

Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पीठ की एक महत्वपूर्ण सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। स्पोर्ट्स तक की एक खबर के अनुसार अब बुमराह न्यूजीलैंड में अपनी सर्जरी कराने के लिए एक दम तैयार हैं।

बता दें कि पिछले कुछ समय से बैक इंजरी का सामना कर रहे बुमराह आईपीएल के 16वें सीजन से भी बाहर हो गए हैं। तो वहीं इस बार मुंबई इंडियंस को जसप्रीत बुमराह की कमी जरूर खलती हुई नजर आएगी।

रोवन स्काउटन की देखरेख में होगी बुमराह की सर्जरी

बता दें कि स्पोर्ट्स तक के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय स्टार तेज गेंदबाज इस हफ्ते की शुरूआत में न्यूजीलैंड पहुंच गया था। तो वहीं अब वह अपनी बैक इंजरी को लेकर, एक बहुत ही महत्वपूर्ण सर्जरी करवाने के लिए तैयार हैं।

साथ ही आपको बता दें कि बुमराह की ये सर्जरी न्यूजीलैंड ने नामी सर्जन रोवन स्काउटन की देखरेख में होने जा रही है। गौरतलब है कि बुमराह से पहले वह कई हाई प्रोफाइल क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं।

बुमराह के बाहर होने से फैंस को दोहरा झटका

बता दें कि जसप्रीत बुमराह इस सर्जरी के चलते वह आईपीएल में ना सिर्फ मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाएंगे बल्कि जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है।

दूसरी तरफ आपको बुमराह की चोट के बारें में बताएं तो उन्हें पिछले साल सितंबर में चोट लगी थी, जिसके बाद वह एशिया कप 2022 और इसके बाद टी-20 विश्व कप 2022 से बाहर हो गए थे। तो वहीं उन्हें साल की शुरूआत में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया था, पर पूरी तरह से फिट ना हो पाने की वजह से वह इस सीरीज से बाहर हो गए थे।

close whatsapp