अपने ही बल्लेबाजों पर काल बनकर टूटे जसप्रीत बुमराह, नेट्स में रफ्तार से सभी को डरा दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने ही बल्लेबाजों पर काल बनकर टूटे जसप्रीत बुमराह, नेट्स में रफ्तार से सभी को डरा दिया

टीम इंडिया ने आयरलैंड में शुरू कर दिया है अभ्यास।

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के फैन्स एक बार फिर से जसप्रीत बुमराह की रफ्तार भरी गेंदबाजी देखने के लिए बेताब हैं, लगभग 11 महीने बाद रफ्तार का ये सौदागर टीम इंडिया में अपनी वापसी कर रहा है। साथ ही बुमराह ने आयरलैंड पहुंचते ही अपना जलवा सभी को दिखा दिया है और उनकी रफ्तार में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया की दुनिया में काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

एक समय वापसी लग रही थी मुश्किल

जी हां, जसप्रीत बुमराह को लेकर पहले बोर्ड ने जल्दबाजी कर दी थी, जिसके कारण तेज गेंदबाज की चोट काफी गंभीर हो गई थी और फिर उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी थी। उसी के बाद से सभी को लग रहा था कि जसप्रीत बुमराह अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे, लेकिन NCA में गेंदबाज ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और अब वो बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह की गेंद आग उगल रही है भाई

*टीम इंडिया ने आयरलैंड में शुरू कर दिया है अभ्यास।
*सोशल मीडिया पर अभ्यास से जुड़ा एक वीडियो आया।
*वीडियो में जसप्रीत बुमराह नेट्स में कर रहे हैं गेंदबाजी।
*पुराने अंदाज में डाल रहे हैं बाउंसर और यॉर्कर गेंद।

एक नजर जसप्रीत बुमराह के गेंदबाजी अभ्यास वाले वीडियो पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियो ने शुरू कर दी है तैयारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एशिया कप और वर्ल्ड कप से ठीक पहले क्यों हुई बुमराह की वापसी?

तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 के सितम्बर महीने में खेला था, ऐसे में पुरानी लय में लौटने के लिए गेंदबाज को वक्त चाहिए। इसी के चलते बुमराह की एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले टीम में वापसी हुई है, वहीं इस साल जसप्रीत ने ना तो WTC फाइनल खेल था और ना ही वो IPL का हिस्सा थे। साथ ही 2022 के टी20 वर्ल्ड कप से भी वो बाहर रहे थे, जिसका टीम इंडिया को काफी ज्यादा ही नुकसान हुुआ था।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp