Jasprit Bumrah ने बल्लेबाजों के लिए बनाया था अलग प्लान, बोले- हर विकेट किया बेटे के नाम
Jasprit Bumrah बोले- मैं लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं।
अद्यतन - फरवरी 4, 2024 12:01 अपराह्न

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच में Jasprit Bumrah टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी लाइन अप को लीड कर रहे हैं। वहीं Vizag में बुमराह के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाजों की एक ना चली, इस दौरान तेज गेंदबाज ने कुल 6 मेहमान बल्लेबाजों को आउट किया। जिसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी को लेकर बड़ा खुलासा किया और अपने बेटे के बारे में भी बात की।
ओली पोप को दिन में तारे दिखा दिए Jasprit Bumrah ने
जी हां, कल Jasprit Bumrah की एक गेंद का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस गेंद में उन्होंने ओली पोप को दिन में तारे दिखा दिए थे। जहां बुमराह ने ओली पोप को ऐसी यॉर्कर डाली थी, कि पोप कुछ नहीं समझ पाए थे और बोल्ड हो गए थे। वहीं पोप के आउट होने का वीडियो अब हर जगह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Jasprit Bumrah ने अपने 6 विकेट किए बेटे के नाम
*Jasprit Bumrah बोले- मैं लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं।
*6 विकेट लेकर अच्छा लगा, लेकिन टीम जीते तब प्रदर्शन मायरने रखता है- बुमराह।
*रन अप के दौरान मैंने ओली पोप को यॉर्कर डालने का फैसला किया- जसप्रीत।
*बुमराह बोले- ये प्रदर्शन मेरे बेटे के नाम है, जो पहली बार साथ में यात्रा कर रहा है।
शानदार प्रदर्शन करने के बाद Jasprit Bumrah का इंटरव्यू
कुछ इस तरह लिया था बुमराह ने ओली पोप का विकेट
आखिरकार चल गया शुभमन गिल का बल्ला
टेस्ट क्रिकेट में लगातार फेल हो रहे शुभमन गिल का बल्ला आखिरकार चल ही गया है, जहां उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अर्धशतक ठोक दिया है। लेकिन श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आया है और वो फिर से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में भी फ्लॉप हो गए हैं। जहां अय्यर 52 गेंदों का सामना कर के, सिर्फ 29 रनों पर आउट हो गए। वहीं अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे रजत पाटीदार भी दूसरी पारी में कुछ नहीं कर पाए और 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।