वेस्टइंडीज सीरीज से आराम लेकर पत्नी संग छुट्टियां मना रहे हैं जसप्रीत बुमराह - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज सीरीज से आराम लेकर पत्नी संग छुट्टियां मना रहे हैं जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज से आराम लिया है।

Sanjana Ganesan And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)
Sanjana Ganesan And Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं,  जिस वजह से उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। बुमराह ने मिले हुए इस मौके को जाया नहीं जाने दिया और सीरीज से आराम मिलते ही वह अपनी पत्नी संजना गणेशन के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल गए हैं।

इससे पहले बुमराह साउथ अफ्रीका दौरे पर थे, जहां उन्हें वनडे टीम की उपकप्तानी सौंपी गई थी। दोनों ही सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। जहां कुछ मौकों पर भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए उन मौकों पर बुमराह ऐसे गेंदबाज थे जिन्होंने भारत को कुछ बड़ी सफलता दिलाई।

इस बीच जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर पत्नी संजना के साथ वाले कुछ फोटोज शेयर किए हैं। बुमराह नाव पर सैर करते हुए बिल्कुल सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने व्हॉइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई थी। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं, जिसमें एक में वो बुमराह के साथ नजर आ रही हैं।

यहां देखिए जसप्रीत और संजना का इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjana Ganesan (@sanjanaganesan)

जसप्रीत बुमराह अगले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस टीम के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई टीम ने जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है। यह भारतीय तेज गेंदबाज आईपीएल में अब तक एक ही टीम मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद आईपीएल के 15 वें सीजन का आयोजन किया जाएगा और बुमराह वहीं खेलते हुए नजर आएंगे।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने टेस्ट सीरीज में कुल 12 विकेट झटके थे, जबकि वनडे सीरीज में उपकप्तान रहे बुमराह ने कुल 5 विकेट लिए थे। हालांकि भारतीय टीम को दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp