11 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटते ही, हद से ज्यादा इमोशनल हो गए जसप्रीत बुमराह - क्रिकट्रैकर हिंदी

11 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटते ही, हद से ज्यादा इमोशनल हो गए जसप्रीत बुमराह

बुमराह ने कल के मैच में अपने नाम किए थे कुल 2 विकेट।

Image Credit- Instagram
Image Credit- Instagram

टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है, वहीं इस सीरीज के जरिए जसप्रीत बुमराह ने भी 11 महीने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। साथ ही वापसी में बुमराह ने कमाल कर दिया और मैच के बाद वो सोशल मीडिया पर थोड़े इमोशनल हो गए।

2 खिलाड़ियों ने किया अपना टी-20 डेब्यू

हाल के समय में टीम इंडिया से कई खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया है, ऐसा ही आयरलैंड दौरे पर भी देखने को मिला है। जहां IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया है, साथ ही कल के मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी टी-20 प्रारूप में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया और उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

सोशल मीडिया पर भावुक हो गए जसप्रीत बुमराह

*बुमराह ने कल के मैच में अपने नाम किए थे कुल 2 विकेट।
*वहीं उन्हें पहले टी20 मुकाबले के लिए मिला मैन ऑफ द मैच।
*बुमराह ने सोशल मीडिया पर मैच से जुड़ी कुछ तस्वीरें की पोस्ट।
*कैप्शन में लिखा- इस एहसास को मैं मिस कर रहा था।

एक नजर जसप्रीत बुमराह के इंस्टाग्राम पोस्ट पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

बारिश ने कर दिया मजा खराब

दूसरी ओर इंडिया और आयरलैंड के बीच हुए पहले मैच में बारिश ने पूरा मजा खराब कर दिया, जहां आयरलैंड की बल्लेबाज बिना किसी रूकावट के पूरी हो गई। लेकिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो कुछ ही ओवर हो पाए और बारिश होने लग गई। जिसके बाद एक भी गेंद नहीं डाली गई और टीम इंडिया ने DLS Method से मैच को अपने नाम कर लिया, जिसके बाद 3 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे हो गई। वहीं टीम इंडिया ने बल्लेबाजी के दौरान अपने 2 विकेट खो दिए थे, जासवाल और ऋतुराज गायकवाड़ काफी सस्ते में आउट गए थे, अब सीरीज का दूसरा टी-20 मैच कल यानी की 20 तारीख को खेला जाएगा।

पहले टी-20 मैच का कुछ इस तरह से था स्कोकार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp