पीठ की सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे जसप्रीत बुमराह, वापसी के लिए करना होगा और लंबा इंतजार - क्रिकट्रैकर हिंदी

पीठ की सर्जरी के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे जसप्रीत बुमराह, वापसी के लिए करना होगा और लंबा इंतजार

आईपीएल 2023 के साथ साथ बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप भी मिस कर सकते हैं।

Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)
Jasprit Bumrah (Image Source: Getty Images)

लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। भारत के तेज गेंदबाज बुमराह पीठ की सर्जरी कराने के लिए न्यूजीलैंड जाएंगे। दरअसल काफी समय से जसप्रीत चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

जोफ्रा आर्चर की सर्जरी करने वाले डॉक्टर करेंगे बुमराह का इलाज

बता दें BCCI की मेडिकल टीम और एनसीए इस वक्त जोफ्रा आर्चर की सर्जरी करने वाले डॉक्टर के संपर्क में हैं और उसी मेडिकल टीम को बुमराह की सर्जरी के लिए चुना गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही जसप्रीत सर्जरी के लिए ऑकलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं।

दरअसल बुमराह पिछले साल सितंबर महीने में चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। उनको चोट के कारण ही एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप भी छोड़ना पड़ा था। बता दें जसप्रीत बुमराह ने आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

टीम इंडिया में कब होगी वापसी

भारतीय फैंस को जसप्रीत के वापसी का बेसब्री से इंतजार है। कयास यही लगाया जा रहा है कि, आईपीएल 2023 के साथ-साथ बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप भी मिस कर सकते हैं। वहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट भी उनकी चोट पर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहता है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि जसप्रीत अक्टूबर-नवंबर में होने जा रहे वनडे वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं।

वहीं जसप्रीत बुमराह की रिकवरी में करीब 20 से 24 सप्ताह का समय लग सकता है। दरअसल जसप्रीत बुमराह पिछले पांच महीनों से क्रिकेट से दूर हैं और ये बात साफ है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हें वर्ल्ड कप तक पूरी तरह से फिट करने की हर कोशिश में लगा हुआ है।

close whatsapp