'औरतों के शरीर के...': जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने बॉडी शेमिंग के लिए किया ट्रोलर्स पर जबरदस्त पलटवार - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘औरतों के शरीर के…’: जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना गणेशन ने बॉडी शेमिंग के लिए किया ट्रोलर्स पर जबरदस्त पलटवार

जसप्रीत बुमराह इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड सीरीज के लिए राजकोट में हैं।

Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan. (Image Source: Instagram)
Jasprit Bumrah and Sanjana Ganesan. (Image Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और उनकी स्पोर्ट्स प्रेसेंटेटर वाइफ संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) एक सेलिब्रिटी कपल हैं, जिन्हें आए दिन ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

हाल ही में लोरियल पेरिस के एक एड शूट के दौरान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) के बीच क्यूट केमिस्ट्री देखने को मिली, लेकिन जब भारतीय गेंदबाज ने इसका क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया, तो फैंस ने उनकी वाइफ को जमकर ट्रोल कर दिया।

Jasprit Bumrah की वाइफ Sanjana Ganesan को एक बार फिर किया गया ट्रोल

ट्रोल्स ने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की पोस्ट का कमेंट सेक्शन गंदे शब्दों से भर दिया, और निशाने पर उनकी वाइफ संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) थी। जिसके बाद संजना गणेशन ने बॉडी शेमिंग के लिए एक ट्रोल पर जबरदस्त पलटवार किया है। आपको बता दें, संजना और बूमराह हाल ही में अपने बेटे अंगद के माता-पिता बने, और प्रसिद्ध स्पोर्ट्स प्रेसेंटेटर अभी भी प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ा हुआ वजन कम कर रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद मोटापा आम बात है, जो आसानी से कम किया जा सकता है। लेकिन इस मोटापे के कारण किसी को अपमानित करना पूरी तरह से गलत है और संजना गणेशन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस बीच, “भाभी मोटी लग रही है” जसप्रित बुमराह की इंस्टा पोस्ट पर कई कमेंट्स में से एक कमेंट था।

इसी तरह के कमेंट्स देखने के बाद संजना गणेशन अपना आपा खो बैठी और उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। संजना ने रिप्लाई में लिखा: “स्कूल की विज्ञान की किताब तो याद होती नहीं है तुमसे, बड़ा औरतों की बॉडी के बारे में कमेंट कर रहे हो। भागो यहां से।”

यहां देखिए संजना गणेशन का ट्रोलर्स को करारा जवाब –

इसके बावजूद ट्रोलर्स रुके नहीं और लगातार भद्दे कमेंट्स किए जा रहे हैं, जो वास्तव में निंदनीय हैं।

आपको बता दें, संजना गणेशन एक स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर हैं, और वह ICC के साथ बतौर डिजिटल प्रेसेंटेटर भी काम कर रही हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ कई वर्ल्ड कप कवर किए हैं, जहां से उनका टीवी करियर शुरू हुआ था। वह मिस इंडिया 2014 की फाइनलिस्ट थीं और उन्होंने रियलिटी टीवी शो स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?