टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद न्यूयॉर्क स्टेडियम में खुशी से झूम उठे जय शाह, आप भी देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 वर्ल्ड कप 2024: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद न्यूयॉर्क स्टेडियम में खुशी से झूम उठे जय शाह, आप भी देखें वीडियो

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि दो विकेट हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किए।

Jay Shah (Pic Source-X)
Jay Shah (Pic Source-X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूयॉर्क स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराया। जैसे ही मैच को भारत ने अपने नाम किया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह खुशी से झूम उठे।

बता दें, इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए थे। पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 20 ओवर में 120 रनों की जरूरत थी। हालांकि, टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई और भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की।

तमाम क्रिकेट फैंस भारत की इस जीत से काफी खुश थे। जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दो विकेट हार्दिक पांड्या ने अपने नाम किए।

मैच के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह भी टीम इंडिया के प्रदर्शन से काफी खुश दिखे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि जय शाह स्टेडियम में आए तमाम क्रिकेट फैंस से भारतीय टीम को चीयर करने के लिए कह रहे हैं। वो खुद भारतीय टीम के लिए ताली बजाते हुए नजर आए।

यह रही वीडियो:

इस मुकाबले में भारत की ओर से बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऋषभ पंत के अलावा अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया। जवाब में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की एक ना चली। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने सर्वाधिक 31 रन बनाए।

भारत ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। पाकिस्तान से पहले टीम ने आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी थी। अब उन्हें अपना अगला मैच 12 जून को USA के खिलाफ न्यूयॉर्क में खेलना है। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है और USA के खिलाफ भी टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?