क्या धोनी और जॉन अब्राहम के बीच होगी धूम फिल्म जैसी बाइक रेस? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या धोनी और जॉन अब्राहम के बीच होगी धूम फिल्म जैसी बाइक रेस?

दोनों ही सुपरस्टार को बाइकों का काफी ज्यादा क्रेज है।

Image Credit- Twitter
Image Credit- Twitter

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम का बाइक प्रेम किसी से छुपा नहीं हैं, ये दोनों ही दिग्गज अलग-अलग बाइकों पर पानी की तरह पैसा बहाते हैं। साथ ही धोनी और जॉन काफी पुराने दोस्त भी हैं और काफी बार साथ देखे जा चुके हैं। इसी कड़ी में जॉन अब्राहम ने धोनी से जुड़ा एक दिलस्चप बयान दिया है।

जॉन अब्राहम धोनी को लेकर क्या बोल गए?

जॉन अब्राहम समय-समय पर बाइक से जुड़ी चीजें करते रहते हैं, साथ ही वो भारत में बाइक एकेडमी खोलने की इच्छा रखते हैं। हाल ही में जॉन से पूछा गया था, कि अगर आप के साथ धोनी बाइक रेस लगाए तो कौन जीतेगा। जिसका जवाब इस अभिनेता ने बड़े मजेदार अंदाज में दिया।

*जॉन अब्राहम के मुताबिक धोनी उनसे बाइक रेस जीत जाएंगे।
*धोनी हैं काफी बहादुर खिलाड़ी- जॉन अब्राहम।
*जॉन के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी है शानदार बाइक राइडर।

जॉन और माही के बीच हैं कई समानताएं

एक तरफ धोनी क्रिकेट मैदान के सुपर स्टार है, तो वहीं जॉन बीलुवॉड में दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साथ ही कई ऐसी चीजें हैं जो धोनी और जॉन को एक जैसा बनाती हैं। साथ ही ये दोनों दिग्गज लंबे समय से दोस्त भी हैं और कई बार बाइकों को लेकर भी चर्चा करते रहते हैं। पुरानी बाइकों लेकर आज के जमाने की बाइक के सारे कलेक्शन इन दोनों के पास हैं। वहीं कुछ समय पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें धोनी एक शॉप में जॉन को हेयर कट देते हुए भी दिखाई दे रहे थे।

* धोनी और जॉन अब्राहम के पास है बाइक्स का बड़ा कलेक्शन।
*जॉन और धोनी का शुरूआत में था एक जैसा हेयर लुक।
*धोनी और दोनों हैं काफी शांत स्वभाव के इंसान।
*दोनों ने अपनी करियर में किया है जमकर संघर्ष।
*जॉन और धोनी की सादगी है लोगों को काफी पसंद।

close whatsapp