इंग्लैंड फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द ही मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे जोस बटलर
9 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जानी है।
अद्यतन - अक्टूबर 8, 2022 1:29 अपराह्न

9 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह दोनों ही टीमें इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेगी।
इसी के साथ इंग्लैंड फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है, टीम के कप्तान जॉस बटलर इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं। बता दें, पिंडली में लगी चोट की वजह से बटलर पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई 7 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में नहीं खेले थे। भले ही इंग्लैंड इस सीरीज को 4-3 से जीत गई हो लेकिन टीम को टॉप ऑर्डर में बटलर की कमी खूब खली। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में बटलर और बेन स्टोक्स टीम में वापसी कर सकते हैं।
इंग्लैंड कप्तान की टीम में वापसी के साथ अब यह सवाल यह उठाए जा रहे हैं कि एलेक्स हेल्स और फिल सॉल्ट में किसको प्लेइंग XI में शामिल किया जाएगा। हालांकि सॉल्ट ने 7 अक्टूबर (शुक्रवार) को यह कहा है कि वो अभी भी ट्रेवलिंग की वजह से थके हुए हैं। इन सब को देखकर अब ऐसा लग रहा है कि पहले टी-20 में उनको प्लेइंग XI से बाहर किया जाएगा।
मैं यहां सिर्फ अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने आया हूं: फिल सॉल्ट
फिल सॉल्ट ने कहा कि, ‘आपको बस अपने ऊपर ध्यान देना चाहिए। हर देश और जगह का तापमान अलग-अलग होता है और प्रोफेशनल स्पोर्ट्स में यह आम बात है। मैं यहां सिर्फ बेहतरीन प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने आया हूं। मैं अभी बाकी चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा। आपको बस अपने ऊपर ध्यान देने की जरूरत है।’
इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि अगर आप निडर क्रिकेटर नहीं है तो आप इंग्लैंड टीम में फिट नहीं बैठते हैं। मैं किसी को देखकर नहीं खेलता हूं, मुझे जैसे समझ आता है वैसे खेलना पसंद करता हूं। मुझे पता है कि मैं दूसरे बल्लेबाजों से काफी अलग हूं और मैं आगे भी ऐसे ही खेलना पसंद करूंगा।’