WTC Final: टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! अब पूरी तरह फिट हो चुका है ऑस्ट्रेलिया का ये घातक गेंदबाज - क्रिकट्रैकर हिंदी

WTC Final: टीम इंडिया को रहना होगा सावधान! अब पूरी तरह फिट हो चुका है ऑस्ट्रेलिया का ये घातक गेंदबाज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच खेला जाएगा।

Josh Hazlewood (Photo Source: Twitter)
Josh Hazlewood (Photo Source: Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से 11 जून के बीच इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंडाज जोश हेजलवुड लंबे समय से चोट से जूझते हुए नजर आ रहे थे। आईपीएल लीग के शुरूआती मुकाबलों से बाहर रहने के बाद हेजलवुड ने वापसी की थी लेकिन वह आईपीएल लीग में मात्र 9 ओवर गेंदबाजी कर पाए और 3 विकेट ही ले पाए।

जिसके बाद बीच आईपीएल में जोश हेजलवुड को खराब फिटनेस के चलते वापस स्वदेश लौटना पड़ा। WTC फाइनल से पहले जोश हेजलवुड ने अपने फिटनेस को लेकर बड़ा बयान देते हुए खुलासा किया है कि, उनकी फिटनेस शानदार है और वह ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आएंगे।

मेरी फिटनेस अब पहले से बेहतर है- जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड पिछले दो सालों से चोट से जूझते हुए नजर आ रहे थे। चोट के कारण ही जोश हेजलवुड को 2021-22 में हुई एशेज सीरीज से बाहर होना पड़ा था। साथ ही जोश हेजलवुड साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे देशों के खिलाफ सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे। हाल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से भी जोश हेजलवुड बाहर थे। जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछले 19 टेस्ट मैचों में मात्र 4 मैच ही खेल पाए हैं।

लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले जोश हेजलवुड फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। पहले ट्रेनिंग सेशन में हेजलवुड ने खूब पसीना बहाया। हेजलवुड का कहना है कि, भारत के खिलाफ फाइनल के लिए तैयार होने के लिए उन्हें एक हफ्ते से अधिक गेंदबाजी करने की जरूरत है।

जोश हेजलवुड ने ICC पर बात करते हुए कहा, ‘मेरी फिटनेस काफी अच्छी है यह मूल रूप से यहां से उस तारीख तक हर सेशन को शुरू करने की बात है। टी-20 में आप हर ओवर में कई अलग-अलग तरह की गेंद फेंक सकते हैं।’

जोश हेजलवुड ने आगे कहा, ‘चोट अब पहले से ठीक है, मुझे एक हफ्ते का ब्रेक मिला था। मैं आईपीएल में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाया था, लेकिन आखिरी कुछ गेंदे अच्छी रही है और मैं अच्छी तरह से तैयारी कर रहा हूं।’

close whatsapp