Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी और पांचवां टी-20 मुकाबला आज हरारे में खेला जाना है

Social Media Trends
Social Media Trends

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी और पांचवां टी-20 मुकाबला आज हरारे में खेला जाना है। इससे पहले शनिवार को हुए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 10 विकेट से हराया।

युवराज सिंह की कप्तानी में शनिवार को इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) 2024 का खिताब जीत लिया है। इस फाइनल मैच में कई ऐसे दिग्गज मौजूद रहे, जो टी-20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल का भी हिस्सा थे।

वहीं WCL फाइनल में इरफान पठान ने पाकिस्तान के कप्तान यूनिस खान को अपनी एक शानदार इनस्विंग पर बोल्ड कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा एक वायरल वीडियो में चैंपियन बनने के बाद इरफान पठान बड़े भाई यूसुफ पठान को गोदी में उठाते हुए नजर आए।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक वीडियो इस समय वायरल हो रही है, जिसमें वे दोनों कृष्ण दास के कीर्तन को अटेंड करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बीते साल भी लंदन में कृष्ण दास का कीर्तन अटेंड किया था।

अनंत-राधिका 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए। उनका विवाह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। शनिवार को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम था, जिसमें देश-विदेश के मशहूर लोग शामिल हुए थे। वहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार Nayanthara ने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ शिरकत की। इस दौरान वह धोनी से मिली और उन्होंने इस मोमेंट की एक सेल्फी भी ली। जिसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

 

 

 

 

close whatsapp