Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

Social Media Trends
Social Media Trends

टीम इंडिया ने रविवार को खेले गए दूसरे टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। बारिश से प्रभावित इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मैच में रवि बिश्नोई को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता। वहीं भारत के सीरीज अपने नाम करने पर बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भी टीम को बधाई दी।

दूसरी ओर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। श्रीलंका ने महिला एशिया कप 2024 के फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराया और पहली बार एशिया कप का खिताब जीता। पहली बार ट्रॉफी जीतने के बाद श्रीलंका क्रिकेट ने चमारी अट्टापट्टू एंड कंपनी के लिए $100,000 के इनाम की घोषणा की है। इसके अलावा श्रीलंका को यह टूर्नामेंट जीतने के लिए $20,000 का प्राइज मनी मिला।

वहीं जब टूर्नामेंट जीतने के बाद चमारी अट्टापट्टू श्रीलंकाई ड्रेसिंग रूम में पहुंची, तो अपनी मां को देखकर भावुक हो गईं। साथ ही वह अपनी मां को चूमती हुई भी नजर आई। इस वीडियो को फीमेल क्रिकेट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है, जो वायरल हो रहा है।

श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर क्रिकेट जगत ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। पिछले महीने 29 जून के दिन ही टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। जहां रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। मैच में सूर्यकुमार यादव ने एक बेहद अहम कैच पकड़ा था। अब उस कैच के एक महीने होने पर सेलिब्रेट करते हुए बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है।

 

 

 

 

close whatsapp