भारत के खिलाड़ियों की खुशी पाकिस्तान की हवा टाइट करे देगी!
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में है काफी ज्यादा अच्छा माहौल।
अद्यतन - Oct 21, 2022 1:10 pm

टीम इंडिया 23 अक्टूबर के लिए पूरी तरह तैयार है, जहां इस दिन रोहित की सेना का सामना पाकिस्तान से होगा। वहीं इस मैच से पहले दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ी एक दम खुश नजर आ रहे हैं और इसका नजारा हाल ही में आए एक वीडियो में देखने को मिला है।
टीम इंडिया अब पाकिस्तान से लेगी हार का बदला
साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से हुआ था, जहां दुबई में हुए इस मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था और पहली बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम ने भारत को मात दी थी। ऐसे में अब रोहित की टीम बदला लेने के इरादे से 23 अक्टूबर को मैदान पर उतरेगी।
टीम इंडिया का ये वीडियो पाकिस्तान की टेंशन बढ़ाने वाला है पक्का!
*टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में है काफी ज्यादा अच्छा माहौल।
*हाल ही में टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था एक वीडियो।
*मेलबर्न की यात्रा का था वो वीडियो, सभी खिलाड़ी दिख रहे थे खुश।
*भारतीय खिलाड़ियों का ये जोश पाकिस्तान टीम की हवा टाइट कर सकता है।
टीम इंडिया के मेलबर्न पहुंचने का है ये वाला वीडियो
पाकिस्तान टीम भी लगातार अभ्यास में जुटी हुई है
दोनों देशों के बीच शुरू हुआ नया विवाद
हाल ही में BCCI सचिव जय शाह ने बयान दिया था, जिसमें उन्होंने साफ किया था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी एशिया कप के लिए और इस टूर्नामेंट का आयोजन 2023 में पाक में नहीं होगा। जिसके बाद PCB ने भी अपनी टीम को वर्ल्ड कप 2023 में भारत ना भेजने की धमकी दी है।