Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 6 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी-20 आज हरारे में खेला जा रहा है

social media trends
social media trends

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला आज हरारे में खेला जा रहा है, जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेलाजी के लिए आमंत्रित किया है। वहीं इस मैच से अभिषेक शर्मा, रियान पराग और ध्रुव जुरेल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना डेब्यू कर रहे हैं।

वहीं टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया का साथ छोड़ रहे राहुल द्रविड़ को फेयरवेल देते हुए बीसीसीआई ने 6 जुलाई को एक स्पेशल पोस्ट किया है। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए वीडियो में राहुल द्रविड़ ने टीम के साथ बिताए पलों को याद किया और कहा कि पूरी टीम को बहुत मिस करूंगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ कनेक्शन मिस करूंगा।

इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद अपने-अपने घर लौटे भारतीय खिलाड़ियों को जोरदार स्वागत हुआ है। हैदराबाद में मोहम्मद सिराज का गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ, तो वहीं सूर्यकुमार यादव के परिवार वालों ने भी उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। उनकी मां ने आरती उतारा, तिलक लगाया और फिर माला पहनाकर स्वागत किया।

इशान ने शेयर किया वीडियो

इस बीच इशान किशन ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह वर्ल्ड कप जीतकर लौटे हार्दिक पांड्या के गले जाकर लगते हैं। इस दौरान इशान ने हार्दिक के गाल पर KISS किया और कहा लव यू मेरी जान। वीडियो के कैप्शन में इशान ने पांड्या के लिए काफी कुछ लिखा है।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत सेलिब्रेशन के दौरान नीता अंबानी ने टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को स्टेज पर बुलाया और सम्मानित किया। नीता अंबानी टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं भी दी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

close whatsapp