जून 11 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - जून 11, 2024 9:22 पूर्वाह्न

1) SA vs BAN: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रनों से हराया, क्लासेन-महाराज रहे जीत के हीरो
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मुकाबला 10 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम 20 ओवरो में 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना पाई थी। इसके जवाब में बांग्लादेश लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन ही बना पाई और साउथ अफ्रीका ने 4 रनों से जीत दर्ज की। (पढ़ें पूरी खबर)
2) SA vs BAN: साउथ अफ्रीका का टॉप बैटिंग ऑर्डर फिर हुआ फ्लॉप, 11-0 से सीधा 23-4 पर पहुंची टीम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 21वां मुकाबला आज (10 जून) न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है, लेकिन यह फैसला गलत साबित होते हुए नजर आ रहा है। क्योंकि टीम का टॉप ऑर्डर एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया है। टीम ने 23 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
3) “बोर्ड ने आमिर-इमाद के साथ डील…”- मोहम्मद हफीज ने PCB पर लगाए बड़े आरोप, क्रिकेट जगत में मचा बवाल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 ग्रुप स्टेज राउंड में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ 6 रनों से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 19 ओवरों में 119 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। पाकिस्तान 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 113 रन ही बना पाई। (पढ़ें पूरी खबर)
4) मुंबई क्रिकेट से आई बुरी खबर, भारत-पाक मैच देखने गए MCA अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन
MCA President Amol Kale Passed Away : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार, 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। जहां मेन इन ब्लू ने पाक टीम को 6 रनों से हराया। अब इसी मुकाबले से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। यह मुकाबला देखने अमेरिका पहुंचे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले निधन निधन हो गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
5) भारत-पाकिस्तान मैच की न्यूज़ को लेकर US मीडिया भी हुआ Confuse, बेहद अतरंगी ढंग से स्कोरकार्ड कर डाला शेयर
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच Nassau County International Cricket Stadium में खेला गया था और कुल 34000 दर्शकों ने स्टेडियम में बैठकर इस मैच का लुफ्त उठाया था। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और USA में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की भारत के खिलाफ करारी शिकस्त की खबर USA के न्यूज़पेपर ने NBA स्टाइल में लिखा। (पढ़ें पूरी खबर)
6) ‘इस लेवल पर यह स्वीकार नहीं’ पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मैच में मोहम्मद सिराज द्वारा नो बाॅल फेंकने पर सुनील गावस्कर
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का एक रोमांचक मैच 9 जून को खेला गया था। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मुकाबले में भले ही भारतीय टीम ने 6 रन से जीत लिया हो, लेकिन एक समय मैच के 18वें ओवर में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से कुछ ऐसा हो गया, जिसकी लाइव कमेंट्री के दौरान पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) आलोचना करते हुए नजर आए। (पढ़ें पूरी खबर)
7) T20 World Cup 2024: अंपायरों से बहस करना Matthew Wade को पड़ा भारी, ICC ने उठाया बड़ा कदम
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 17वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच शनिवार (8 जून) को बारबाडोस में खेला गया था। कंगारू टीम ने इंग्लैंड को 36 रनों से हराकर टूर्नामेंट की दूसरी जीत दर्ज की थी। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) को आईसीसी ने फटकार लगाई है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का बड़ा रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में रविवार, 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस लो स्कोरिंक मैच में टीम इंडिया ने पाक टीम को 6 रनों से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने 120 रनों के लक्ष्य को विरोधी टीम के लिए मुश्किल बना दिया। जसप्रीत बुमराह ने धारदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। (पढ़ें पूरी खबर)
9) “इंडिया पहले, बेटा बाद में….”- न्यूयॉर्क में भारत को चियर करने पहुंचा था अर्शदीप सिंह का परिवार, पिता ने कही खास बात
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद आईसीसी टूर्नामेंट्स में पाक के खिलाफ टीम इंडिया का दबदबा अब भी जारी है। भारतीय टीम की इस जीत के हीरो अर्शदीप सिंह भी रहे। जिन्होंने आखिरी ओवर में 18 रन डिफेंड कर न्यूयॉर्क में भारत को यादगार जीत दिलाई। (पढ़ें पूरी खबर)
10) खलील से लेकर रिंकू सिंह और आवेश ने, टीम इंडिया की जीत का जश्न खास तरीके से मनाया
पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया हार जाएगी, लेकिन फिर बुमराह और हार्दिक ने अपनी रफ्तार का ऐसा जादू चलाया कि जीत भारतीय टीम की झोली में आ गई। वहीं इस जीत के बाद टीम का हर एक खिलाड़ी उत्साह से लबेज था, तो रिजर्व खिलाड़ियों ने भी इस जीत का अलग अंदाज में जश्न मनाया। (पढ़ें पूरी खबर)