Cricket World News: आज की मॉर्निंग न्यूज हेडलाइंस (स्पोर्ट्स न्यूज)

जून 13 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Arshdeep Singh (Pic Source-X)
Arshdeep Singh (Pic Source-X)

1) न्यूयॉर्क में भारत ने USA के खिलाफ जीत दर्ज कर सुपर 8 में अपनी जगह की पक्की

आज यानी 12 जून को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच में भारत ने USA को 7 विकेट से हराया। इस मुकाबले में भारत की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। USA के खिलाड़ियों ने भारत को टक्कर कड़ी दी लेकिन वो इस मैच को अपने नाम करने में नाकाम रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

2) रोहित और विराट की जोड़ी एक बार फिर रही फ्लॉप, USA के खिलाफ भी भारत को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए दोनों अनुभवी खिलाड़ी

USA के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली पहली गेंद पर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। विराट कोहली का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी खराब रहा है। वो भारत की ओर से बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

3) “यह अभी तक S**t या bust नहीं है….”- ओमान के खिलाफ करो या मरो मुकाबले से पहले Jos Buttler का बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में डिफेंडिग चैंपियन इंग्लैंड का सफर अब तक बिल्कुल भी अच्छा नही रहा है। स्कॉटलैंड के खिलाफ टीम का पहला मैच बारिश के चलते रद्द हुआ था। वहीं दूसरे मैच में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड दो मैचों में एक हार और एक अंक के साथ ग्रुप-बी पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम इस वक्त टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़ी है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) क्रिकेट अब एक बिजनेस बन चुका है: शाहिद अफरीदी

क्रिकेट खेल की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी है और साथ ही कई लोग इन खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानते हैं। भारत की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे सफल फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में से एक है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) अगर रोहित शर्मा को जीतने है टी20 वर्ल्ड कप 2024 के आगामी मुकाबले तो भारतीय कप्तान, कपिल देव की इस सलाह को जरूर मानें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज यानी 12 जून को महत्वपूर्ण मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच में खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व कप्तान कपिल देव ने रोहित शर्मा को यह सलाह दी है कि वो अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह से गेंदबाजी की ओपनिंग करवाए। बता दें, इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को दोनों ही मैच में नई गेंद से गेंदबाजी दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC ने जारी की नई रैंकिंग, अफगानिस्तान का यह ऑलराउंडर बना नंबर-1, हार्दिक पांड्या को भी हुआ फायदा

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच आईसीसी ने नई टी-20 रैंकिंग जारी की है। इसमें अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को जबरदस्त फायदा हुआ है और वह ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं हार्दिक पांड्या टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) टीम इंडिया का प्रदर्शन देख मोहम्मद शमी हुए उत्साहित, नेट्स में कर रहे हैं आग उगलती गेंदबाजी

एक तरफ टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन कर रही है, तो दूसरी ओर मोहम्मद शमी भी 22 गज पर धीरे-धीरे लौट रहे हैं। जहां शमी इंस्टा रील्स के जरिए फैन्स अपनी फिटनेस और गेंदबाजी की हर एक अपडेट दे रहे हैं, इस बीच उन्होंने एक और नई रील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) रोहित और विराट को मिला अंबाती रायडू का समर्थन, USA के खिलाफ मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

आज यानी 12 जून को भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेलना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि इस मुकाबले से पहले पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के ओपनिंग कांबिनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) NFL के स्टार खिलाड़ी से की Jasprit Bumrah ने मुलाकात, दोनों खिलाड़ियों ने खेला एक-दूसरे का खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Jasprit Bumrah टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं, साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें टीम इंडिया को हारा हुआ मैच जीता दिया था। जिसके बाद से बुमराह की खुशी एक अलग लेवल पर है, दूसरी ओर अब इस खिलाड़ी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं और इन तस्वीरों में बुमराह एक नए खेल में अपना दम दिखा रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) USA पर भारत की जीत के बाद जानें अब कैसे सुपर-8 में पहुंचेगा पाकिस्तान..?

यूएसए के खिलाफ भारत की सात विकेट की जीत से पाकिस्तान (Pakistan) को बड़ा फायदा हुआ है। पाकिस्तान के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई है। आइए आपको बताते हैं कि सुपर-8 में जगह सुनिश्चित करने के लिए पाकिस्तान को क्या काम करना होगा? (पढ़ें पूरी खबर)

close whatsapp