इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के बीच, टीम इंडिया को मिल गया 'जूनियर जडेजा' - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट के बीच, टीम इंडिया को मिल गया ‘जूनियर जडेजा’

राजकोट टेस्ट से एक वीडियो हो रहा है इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल।

Jadeja (Image Credit- Instagram)
Jadeja (Image Credit- Instagram)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां रोहित की टीम धीरे-धीरे मुकाबले में पकड़ बना रही है। वहीं इस मैच के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक बार के लिए आप भी काफी ज्यादा हैरान होने वाले हैं।

बीच मैच में टीम इंडिया को लगा झटका

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, वहीं राजकोट में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है, जहां स्पिनर आर अश्विन टेस्ट मैच को बीच में ही छोड़कर अपने घर लौट गए हैं। अश्विन निजी कारणों के चलते गए हैं और कल ही उन्होंने अपने 500 विकेट पूरे किए थे टेस्ट क्रिकेट में।

‘जूनियर जडेजा’ तैयार हो रहा है टीम इंडिया के लिए

*राजकोट टेस्ट से एक वीडियो हो रहा है इंटरनेट पर काफी ज्यादा वायरल।
*इस वीडियो में एक बच्चा स्टेडियम में बैठा हुआ जडेजा की कॉपी कर रहा है।
*ये बच्चा मैच देखते हुए जडेजा की तलवार बाजी की कॉपी कर रहा है।
*हाथ में एक डंडा लेकर बच्चे ने किया ये काम, फैन्स हो गए इसके मुरीद।

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मैच से आया ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ¥A$HRAJ$iNH° (@yashraj_sinh007)

तीसरे दिन इंग्लिश बल्लेबाज हुए फेल

वहीं टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम सिर्फ 319 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान भारतीय टीम की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट सिराज को मिले, इस खिलाड़ी ने 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं जडेजा को 2 और कुलदीप यादव को भी 2 विकेट मिले, तो बुमराह और अश्विन के खाते में 1-1 विकेट आया। भारत की दूसरी पारी में अब पाटीदार, गिल की बल्लेबाजी पर सभी की नजर होगी, ये दोनों ही बल्लेबाज पहली पारी में सुपर फ्लॉप रहे थे अपने बल्ले से और टीम को निराश किया था।

कुछ इस तरह गिरे विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp