ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने गलत समय पर चोटिल होने पर निराशा जाहिर की - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड ने गलत समय पर चोटिल होने पर निराशा जाहिर की

जोश हेजलवुड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यू ईयर टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

Josh Hazlewood (Image Source: Getty Images)
Josh Hazlewood (Image Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को कई चोटों के कारण पिछले घरेलू सीजन में काफी टेस्ट क्रिकेट से चूकना पड़ा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए पिछले घरेलू सीजन केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं, और गेंदबाज ने कहा कि उनके लिए मैदान से बाहर रहना काफी निराशाजनक रहा।

31-वर्षीय गेंदबाज को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गाबा टेस्ट के दौरान साइड स्ट्रेन का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वह बॉक्सिंग डे टेस्ट से चूक गए। हालांकि, जोश हेजलवुड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 जनवरी से SCG में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट में वापसी करने के लिए तैयार है।

हमारे मेडिकल स्टाफ को मेरी चोट का दोबारा ठीक से आकलन करना होगा: जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड ने ईएसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा: ‘यह सच में बहुत निराशाजनक हैं कि मैं हमारे पिछले घरेलू सीजन के काफी टेस्ट मैचों से चूक गया। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि मैं उस दौरान ज्यादा चोटिल हुआ हूं, मैं बस साल के गलत समय पर चोटिल हुआ हूं। हमारे घरेलू सीजन के दौरान टेस्ट मैचों में बहुत ज्यादा गैप नहीं था। इसके अलावा तो मैं बाकी 24 महीने फिट और फायरिंग कर रहा था।

इसलिए जब मैं इसके बारे में ऐसा सोचता हूं, तो निराशा होती है। मुझे लगता है कि यह कभी-कभी ताकत तो कभी-कभी वर्कलोड का मुद्दा होता है, जो तेज गेंदबाजों के जीवन से हमेशा से ही जुड़ा होता है। मुझे ज्यादा चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है, बस छोटी-छोटी चीजे हैं, जो मुझे भविष्य में करनी होंगी और ध्यान रखनी होगी।’

चूंकि ऑस्ट्रेलियाई स्पीडस्टर को बैक-टू-बैक साइड स्ट्रेन इंजरी का सामना करना पड़ा, इसलिए लंबे समय तक उनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। हालांकि, हेजलवुड ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के आगामी टेस्ट मैचों के समाप्त होने के बाद मेडिकल टीम उनकी चोट का आगे आकलन करेगी, जिसके बाद ही कोई भी निर्णय लिया जाएगा।

जोश हेजलवुड ने अंत में कहा: ‘जब हमारे पास थोड़ा और समय होगा, तब हमें मेरी चोट का आकलन करना होगा। हमारा मेडिकल स्टाफ फिलहाल मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। लेकिन ड्रेसिंग रूम में इसके बारे में बात होती है।’

close whatsapp