ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी आरोन फिंच ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को लेकर किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी आरोन फिंच ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को लेकर किया बड़ा खुलासा

आरोन फिंच पाकिस्तान के खिलाफ आगामी एकदिवसीय सीरीज खेलेंगे जो 29 मई से आयोजित की जाएगी।

Aaron Finch
Aaron Finch. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट न खेलने का फैसला किया है। इस चौंका देने वाले फैसले को लेकर उन्होंने बताया कि वह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं। फिंच के अनुसार ऐसे कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्हें मार्श शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका देना चाहिए और वह उन्हें मौका देना चाहते हैं।

हालांकि फिंच ने साल 2020 में स्वीकार किया था कि उनका टेस्ट क्रिकेट का करियर लगभग खत्म हो गया है। दायें हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने पूरे टेस्ट करियर में अभी तक सिर्फ पांच मुकाबले खेलें हैं। जिसमें उन्होंने 27.8 के औसत से 278 रन बनाये हैं, पांच मैचों में फिंच ने दो अर्धशतकीय पारियां भी खेली थी। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ साल 2018 में खेला था।

उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू को दिए अपने बयान में कहा “मुझे नहीं लगता कि मैं फिर कभी टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा। वास्तव में हमारी टीम में काफी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं, इसलिए मेरे टेस्ट क्रिकेट खेलने का कोई मतलब नहीं और मैं युवा खिलाड़ियों में से किसी की जगह नहीं लेना चाहता। मुझे रेड-बॉल क्रिकेट खेलना पसंद है, लेकिन यह सिर्फ वास्तविकता है। जब तक आप एक टेस्ट मैच के लिए जोर नहीं दे रहे हैं, तो कोई फायदा नहीं है।”

“मुझे लगता है अच्छे से हिट कर रहा हूं”- एरोन फिंच

मौजूदा समय में दायें हाथ के बल्लेबाज पाकिस्तान दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उसके बाद फिंच को टीम के लिए आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना है, इसलिए यह वर्ष फिंच के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। फ़िलहाल वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए अपनी तकनीक पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए कहा “श्रृंखला में कुछ रन बनाना हमेशा अच्छा होता है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए कुछ हफ्ते बाकी हैं और मुझे लगता है कि मैने इसको लेकर अच्छी तैयारी की है। मैं अपनी तकनीक पर थोड़ी छेड़छाड़ कर रहा हूं और कुछ मामूली बदलावों को जल्दी से जल्दी लागू करने की कोशिश कर रहा हूं।”

close whatsapp