क्या अपनी मीठी-मीठी बातों से फैंस का दिल जीतना चाहते हैं हार्दिक पांड्या? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या अपनी मीठी-मीठी बातों से फैंस का दिल जीतना चाहते हैं हार्दिक पांड्या?

पांड्या ने पिछले साल नवंबर में ICC T20 विश्व कप 2021 के दौरान अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

Hardik Pandya (photo source - Twitter)
Hardik Pandya (photo source – Twitter)

26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 से पहले हार्दिक पांड्या ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है, इस साल वह नई गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व करेंगे। पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद गुजरात ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में ड्राफ्ट के तहत टीम में शामिल किया था। हाल ही में, स्टार ऑलराउंडर ने स्पष्ट किया कि वह मार्की टूर्नामेंट के आगामी संस्करण को वापसी के रूप में नहीं मान रहे हैं क्योंकि वह अभी भी अपने सुधार पर काम कर रहे हैं।

बता दें कि पंड्या ने पिछले साल नवंबर में ICC T20 विश्व कप 2021 के बाद से भारत के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है क्योंकि वह अभी भी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और दोबारा से वह अंतरराष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

मैं अभी भी अपने अंदर सुधार कर रहा हूं- हार्दिक पांड्या

आईपीएल वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि यह मेरी वापसी होगी। मैं इस पर ध्यान नहीं दे रहा हूं। अभी मैं सिर्फ सकारात्मक मानसिकता में रहना चाहता हूं और आगे नहीं देख रहा हूं। मैं सिर्फ उन चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं जो मेरे हाथ में हैं, जो मेरे शरीर की देखभाल कर रहे हैं और मेरी टीम को जीत दिला रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि, “आखिरकार अगर मैं आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए चीजें सही करता हूं, तो चीजें भविष्य के लिए भी ठीक हो जाएंगी। मैं अभी सिर्फ अपना काम कर रहा हूं लेकिन मेरे लिए, जो महत्वपूर्ण होगा वह यह है कि मैं हमेशा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध रहूंगा, चाहे कोई भी समय और दिन हो। मैं खिलाड़ियों को खुलकर खेलने की आजादी देना चाहता हूं।”

पिछले सप्ताह में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीटी की आधिकारिक जर्सी लॉन्च के अवसर पर मीडिया से बातचीत के दौरान, पांड्या ने एक पत्रकार को करारा जवाब दिया, जिन्होंने पूछा था कि क्या वह टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे। इस पर पांड्या ने जवाब देते हुए कहा कि, ‘सरप्राइज को सरप्राइज ही रहने दो।’

close whatsapp