कभी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे कार्तिक त्यागी, आज वो लोगों को याद ही नहीं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

कभी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया गए थे कार्तिक त्यागी, आज वो लोगों को याद ही नहीं!

कार्तिक त्यागी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नया वीडियो।

Kartik Tyagi (Image Credit- Instagram)
Kartik Tyagi (Image Credit- Instagram)

हाल के समय में इंडिया अंडर-19 टीम से कई युवा खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया है, जिसमें से एक नाम कार्तिक त्यागी का भी है। तेज गेंदबाज कार्तिक ने पहले इंडिया अंडर-19 टीम से अपना जलवा दिखाया, फिर IPL में मजबूत प्रदर्शन किया। लेकिन कुछ समय से कार्तिक को मौके नहीं मिले रहे हैं, जिसके कारण वो लोगों की नजर से गायब होते जा रहे हैं।

राजस्थान के लिए शानदार प्रदर्शन किया था कार्तिक त्यागी ने

जी हां, कार्तिक त्यागी को अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद IPL में राजस्थान टीम ने खरीदा था, जहां इस तेज गेंदबाज ने बेहद कमाल का प्रदर्शन किया था और खुद को साबित कर के दिखाया था पंजाब के खिलाफ एक ओवर में।

कार्तिक त्यागी याद है ना आप सभी को?

*कार्तिक त्यागी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया नया वीडियो।
*इस वीडियो में त्यागी गेंदबाजी का अभ्यास करते हुए आ रहे हैं नजर।
*एक बार फिर से रफ्तार भरी गेंदबाजी कर रहा है ये खिलाड़ी।
*IPL 2023 में भी कार्तिक को मिले थे काफी ज्यादा कम मौके।

ये वीडियो शेयर किया है कार्तिक त्यागी ने इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kartik Tyagi (@kartiktyagi._)

IPL से जुड़े पोस्ट भी किए थे इस खिलाड़ी ने साझा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kartik Tyagi (@kartiktyagi._)

कार्तिक को अब IPL में मिलते हैं काफी कम मौके

दूसरी ओर कार्तिक को काफी समय पहले IPL में राजस्थान टीम ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद इस गेंदबाज को SRH टीम ने खरीदा था। लेकिन SRH टीम में आते ही कार्तिक को काफी कम मौके मिलने लगे हैं, काफी बार त्यागी को चोट ने परेशान किया और कई बार टीम ने इस खिलाड़ी पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। वहीं IPL 2023 में भी इस खिलाड़ी को काफी कम ही मौके मिले थे, जहां इस सीजन कार्तिक ने SRH के लिए 14 में से सिर्फ 3 ही मैच खेले और इन तीन मैचों में उनको 1 ही विकेट मिल पाया।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp