"Adipurush" को ट्रोल कर प्रभास के फैंस के सिकंजे में बुरी तरह फंसे Virender Sehwag - क्रिकट्रैकर हिंदी

“Adipurush” को ट्रोल कर प्रभास के फैंस के सिकंजे में बुरी तरह फंसे Virender Sehwag

वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट प्रभास के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया, और अब वे उन्हें टारगेट कर रहे हैं।

Virender Sehwag and Adipurush. (Image Source: Twitter)
Virender Sehwag and Adipurush. (Image Source: Twitter)

ओम राउत द्वारा निर्देशित हिंदी फिल्म ‘Adipurush’ इस समय पूरे देश में चर्चा और आलोचना का मुख्य केंद्र है। हिंदू महाकाव्य रामायण पर बनी इस फिल्म में प्रभास राघव, कृति सेनन जानकी, सैफ अली खान लंकेश और देवदत्त नागे बजरंगबली की भूमिका निभा रहे हैं।

यह बॉलीवुड फिल्म खराब डायलॉग्स, रामायण और उसके पात्रों का मजाक उड़ाए जाने के लिए भारी आलोचना का शिकार हो रही है। इस बीच, फैंस और कई जानी-मानी हस्तियों के ‘आदिपुरुष’ की आलोचना करने के बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर Virender Sehwag ने इस फिल्म पर अपना मत साझा किया हैं।

Virender Sehwag ने किया ‘आदिपुरुष’ को ट्रोल

आपको बता दें, वीरेंद्र सहवाग अपने दिल की बात बिना किसी झिझक के कहे जाने के लिए जाने जाते हैं, और उन्होंने आदिपुरुष की समीक्षा करते हुए भी ऐसा ही किया, जो बॉक्स ऑफिस पर पिट रही है। दरअसल, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 25 जून को सोशल मीडिया पर आदिपुरुष और इसके मुख्य अभिनेता प्रभास पर तीखा कटाक्ष किया है।

यहां पढ़ें- क्रिकेट से जुड़ी आज की ताजा खबरें

वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, “आदिपुरुष देखकर पता चला कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा था😀।” दरअसल, सहवाग ने प्रभास की 2017 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ का जिक्र करते हुए एक्टर और ‘आदिपुरुष’ को ट्रोल किया है। आपको बता दें, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के दूसरे पार्ट में पता चला था कि वफादार गुलाम योद्धा कटप्पा (सत्यराज) ने अपने ही राजा अमरेंद्र बाहुबली (प्रभास) को क्यों मारा था।

यहां देखिए Virender Sehwag का वायरल ट्वीट –

वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट तेलुगु स्टार के प्रशंसकों को बिल्कुल पसंद नहीं आया, और अब वे उन्हें टारगेट कर रहे हैं। कई ट्रोलर्स ने सहवाग और उनकी उपलब्धियों पर भी निशाना साधा है। कई ट्रोलर्स ने दावा किया कि टेस्ट क्रिकेट में सहवाग का हाईएस्ट स्कोर 319 प्रभास की आदिपुरुष की दस दिन की कथित कमाई 340 करोड़ रुपये से भी पीछे हैं।

यहां देखिए कैसे ट्रोलर्स ने वीरेंद्र सहवाग पर किया हमला:

https://twitter.com/RoastHimJim/status/1672844579144613888

https://twitter.com/Karthik56877011/status/1672833305681735680

close whatsapp