केशव महाराज को मिली Virat Kohli से साइन जर्सी - क्रिकट्रैकर हिंदी

केशव महाराज को मिली Virat Kohli से साइन जर्सी

भारतीय टीम केप टाउन टेस्ट को जीतकर, सीरीज को 1-1 से बराबर करने में सफल रही थी। 

Virat Kohli and Keshav Maharaj (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Keshav Maharaj (Image Credit- Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम का साउथ अफ्रीका दौरा कल 4 जनवरी को टीम इंडिया द्वारा केपटाउन टेस्ट मैच में 7 विकेट से जीत हासिल करने के बाद खत्म हो गया। बता दें कि इस मैच को अपने नाम करने के बाद भारत ने टेस्ट सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया।

तो वहीं यह भारत की केप टाउन में टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत थी, इसके अलावा यह पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर का आखिरी इंटरनेशल मैच भी था। तो वहीं इस मौके पर बाएं हाथ के दिग्गज को पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) साइन की हुई जर्सी भेंट करते हुए नजर आए थे।

दूसरी ओर, डीन एल्गर अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं थे, जिन्हें कोहली की साइन की हुई जर्सी मिली थी। बता दें कि अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोटीज स्पिनर केशव महाराज ने एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्हें विराट कोहली से साइन जर्सी मिली है। कोहली ने इस जर्सी पर अपने साइन के अलावा “To Keshav, With Best Wishes” भी लिखा था। तो वहीं कोहली को धन्यवाद करते हुए महाराज ने लिखा “One for the Wall, Thank you”

देखें केशव महाराज की ये इंस्टाग्राम पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Keshav Maharaj (@keshavmaharaj16)

दूसरी ओर, आपको भारत के साउथ अफ्रीका दौरे पर विराट कोहली के प्रदर्शन के बारे में बताएं, तो वर्ल्ड कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कोहली को इस फाॅर्मेट के लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए आराम दिया गया था।

तो वहीं कोहली ने इस दौरे पर दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में 43 की औसत से कुल 172 रन बनाए थे। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में जगह मिलेगी या नहीं?

ये भी पढ़ें- SA vs IND: ‘यह हमारी सर्वश्रेष्ठ जीतों में से एक’ केप टाउन में पहली टेस्ट जीत हासिल करने के बाद Rohit Sharma

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?