Ashes 2023: केविन पीटरसन ने पहले टेस्ट में जो रूट के इनोवेटिव शॉट्स के लिए आईपीएल को श्रेय दिया
जो रूट ने पहले एशेज 2023 टेस्ट में स्कूप शॉट खेलकर सभी को हैरान कर दिया।
अद्यतन - जून 20, 2023 4:23 अपराह्न

रिवर्स स्कूप शॉट टेस्ट क्रिकेट में बहुत ही कम खेले जाने वाले शॉट्स में से एक है, जिसे एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले एशेज 2023 टेस्ट के दौरान इंग्लैंड के सबसे अधिक पारंपरिक बल्लेबाजों में से एक जो रूट ने कई बार आजमाया है, और सभी को हैरान करते हुए सफलता भी पाई है।
आपको बता दें, पहले एशेज 2023 टेस्ट के चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जो रूट के निशाने पर थे। रूट ने चौथे दिन की पहली गेंद पर पैट कमिंस के खिलाफ रिवर्स स्कूप खेलने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से वह चूक गए। हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने अगले ओवर में स्कॉट बोलैंड के खिलाफ कुछ रिवर्स स्कूप शॉट लगाए, और रन भी बटोरे।
Joe Root ने स्कूप शॉट खेलकर सभी को हैरान कर दिया
जो रूट ने सबसे पहले मिडविकेट क्षेत्र में स्कॉट बोलैंड के खिलाफ चौका लगाया और इसके बाद उन्होंने एक चौंका देने वाला रिवर्स स्कूप शॉट खेला, और गेंद विकेटकीपर एलेक्स केरी के सिर के ऊपर से छक्के के लिए निकल गई। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज यहीं नहीं रुके, उन्होंने फिर से वही शॉट खेला और गेंद को स्लिप में पहुंचाकर चार रन बटोरे, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।
यहां पढ़िए: एक क्लिक में Ashes 2023 से जुड़ी हर खबर से जुड़िए
इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर केविन पीटरसन ने रूट के इस कारनामे पर अपनी राय देते हुए कहा है कि आईपीएल 2023 ने उन्हें कुछ चौंकाने वाले आधुनिक शॉट्स अपने शस्त्रागार में शामिल करने में मदद की, जो उन्होंने पहले एशेज 2023 टेस्ट में खेले हैं। आपको बता दें, रूट दो महीने तक आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ थे, हालांकि उन्हें तीन मैचों में केवल एक मैच में बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
A ramp-bunctious start from Joe Root 🔥
What is going on!? 😂🤷♂️ #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/ieMdbBnRAH
— England Cricket (@englandcricket) June 19, 2023
केविन पीटरसन ने Joe Root की जमकर तारीफ की
केविन पीटरसन ने स्काई स्पोर्ट्स के हवाले से कहा, ‘जो रूट के पास जो दिमाग है और उसकी कार्य नीति, वो सबसे अलग है, और इसके साथ वह कुछ भी हासिल कर सकता है। वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट में 11,000 रन बना चूका है, इसलिए वह सोच सकता है कि ‘मेरे पास पर्याप्त रन है, मैं थोड़ा रिलैक्स रह सकता हूं, शतक बना सकता हूं, अगली सुबह सभी को वार्मअप करते हुए देख सकता हूं और प्लेयर्स के साथ फुटबॉल खेल सकता हूं’।
लेकिन रूट ऐसा बिल्कुल भी नहीं करता है। वह हर सुबह सुधार की चाहत में बाहर आता है। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास एक मास्टर हैं, जो लंबे समय तक खेल सकता है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल 2023 में दो महीने बिताए, जिसके कारण वह एशेज 2023 में इस तरह के शानदार शॉट खेल रहे हैं।’