SA vs IND: इतना समय सभी खिलाड़ियों के पास था कि दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट मैच की भी शुरुआत केप टाउन में हो सकती थी: केविन पीटरसन - क्रिकट्रैकर हिंदी

SA vs IND: इतना समय सभी खिलाड़ियों के पास था कि दोनों टीमों के बीच तीसरे टेस्ट मैच की भी शुरुआत केप टाउन में हो सकती थी: केविन पीटरसन

यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई।

Rishabh Pant’s behaviour was more concerning to me than the umpire’s call: Kevin Pietersen (Photo by Stu Forster/Getty Images)
Rishabh Pant’s behaviour was more concerning to me than the umpire’s call: Kevin Pietersen (Photo by Stu Forster/Getty Images)

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला मात्र 2 दिन में ही समाप्त हो गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। बता दें, भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

सीरीज में सिर्फ दो ही मैच खेले गए थे जिसमें पहला मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने जीता जबकि दूसरे को भारतीय टीम ने अपने नाम किया। यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई। सबसे बड़ी बात यह थी कि इसमें कोई भी विजेता घोषित नहीं हुआ। इसी को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपना पक्ष रखा है। केविन पीटरसन के मुताबिक इस सीरीज में तीसरे टेस्ट के लिए भी काफी समय था और अगर दोनों टीमें तीसरा टेस्ट खेलती है तो हमें विजेता जरूर मिलता।

केविन पीटरसन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि, ‘इतना समय काफी था कि अगले ही दिन केप टाउन में तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुरू हो पता। इस सीरीज में रिजल्ट जरूर आना चाहिए था। यही नहीं कोई भी खिलाड़ी अपने घर के लिए शेड्यूल की गई फ्लाइट को मिस ना करता।’

यह रहा केविन पीटरसन का ट्वीट:

मैच की बात की जाए तो दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका मात्र 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 153 रन बनाए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका अपनी दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 176 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम ने 79 रनों के लक्ष्य को 7 विकेट रहते हासिल कर लिया। जहां एक तरफ भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट झटके वहीं दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 6 विकेट अपने नाम किए।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?