हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाड़ी ने दीपक चाहर को किया पूरी तरह कॉपी - क्रिकट्रैकर हिंदी

हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाड़ी ने दीपक चाहर को किया पूरी तरह कॉपी

हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाड़ी किंचित शाह का वीडियो हुआ वायरल।

Deepak Chahar And Kinchit Shah (Image Credit- Twitter)
Deepak Chahar And Kinchit Shah (Image Credit- Twitter)

कल एशिया कप में भारत और हॉन्ग कॉन्ग टीम के बीच मुकाबला खेला गया था, इस मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया और ये काम टीम के लिए बल्लेबाजों ने किया था। लेकिन इस मैच के बाद कुछ ऐसा हो गया, जिसने इंटरनेट की दुनिया में आग लगा दी और उसका वीडियो रात भर में वायरल हो गया।

हॉन्ग कॉन्ग टीम पस्त हो गई भारत के सामने

कल के मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान भारतीय टीम मे शानदार अंदाज में 192 रन बनाए। जिसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग टीम सिर्फ 152 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई।

हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाड़ी ने मैच के बाद शुरू की प्यार की पारी

*हॉन्ग कॉन्ग टीम के खिलाड़ी किंचित शाह का वीडियो हुआ वायरल।
*मैच के बाद किंचित ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया स्टेडियम में प्रपोज।
*किंचित ने अंगूठी पहनाकर गर्लफ्रेंड को किया शादी के प्रपोज।
*उनकी गर्लफ्रेंड खुशी के मारे नहीं बोल पाई कुछ भी।

किंचित शाह का वीडियो

कौन है ये किंचित शाह?

हॉन्ग कॉन्ग की क्रिकेट टीम में ज्यादातर खिलाड़ी बाहरी देश के हैं, इन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं किंचित शाह। किंचित इस टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, उनका जन्म मुंबई में हुआ था और बाद में उनका परिवार भारत से शिफ्ट हो गया था। मिली जानकारी के अनुसार किंचित शाह 10 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं।

दीपक चाहर ने भी कुछ ऐसा ही किया था

2021 में IPL फेज-2 के दौरान दीपक चाहर ने अपनी गर्लफ्रेंड जया (जो अब उनकी वाइफ हैं) को भी ऐसे ही प्रपोज किया था और मैच के बाद स्टेडियम में सभी के सामने अंगूठी पहनाई थी।

close whatsapp