IPL 2026: केकेआर ने अभिषेक नायर को किया हेड कोच नियुक्त

IPL 2026: केकेआर ने अभिषेक नायर को किया हेड कोच नियुक्त

नायर ने केकेआर में चंद्रकांत पंडित को रिप्लेस किया

Abhishek Nayar (Image Credit- Twitter X)
Abhishek Nayar (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल टीम और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम पिछले कुछ समय से केकेआर मैनेजमेंट सेटअप में मौजूद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिषेक नायर को हेड कोच नियुक्त कर दिया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच नायर केकेआर टीम में पूर्व हेड कोच चंद्रकांत पंडित को रिप्लेस करेंगे, जिन्होंने हाल में ही केकेआर से अलग होने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि इससे पहले नायर केकेआर के साथ सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं, और टीम की आईपीएल 2024 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ जुड़े, लेकिन पिछले साल बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, उन्हें इस भूमिका से बीसीसीआई ने मुक्त कर दिया था।

इसके बाद, वह केकेआर मैनेजमेंट सेटअप में दोबारा वापिस आए और हेड को चंद्रकांत पंडित व मेंटर ड्वेन ब्रावो के साथ मिलकर काम किया। हालांकि, आईपीएल 2026 के आगामी सीजन से पहले केकेआर ने अभिषेक नायर को हेड कोच नियुक्त कर बड़ा कदम उठाया है।

केकेआर के साथ अभिषेक नायर का सफर

बता दें कि नायर केकेआर से साल 2018 में जुड़े थे। सबसे पहले उन्होंने साल 2018 में मुंबई में केकेआर एकेडमी को संभालते हुए युवा खिलाड़ियों को निखारने में मदद की। नायर ने टीम के साथ वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को जोड़ने में मदद की, और बाद में ये खिलाड़ी केकेआर के लिए सबसे बड़े मैच विनर्स में एक बनकर उभरे।

हालांकि, इस साल की शुरुआत में, नायर को महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वॉरियर्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। देखने लायक बात होगी कि क्या महिला प्रीमियर लीग के साथ अभिषके नायर आईपीएल टीम के हेड कोच का भी कार्यभार संभाल पाएंगे या नहीं?

close whatsapp