मिलें कोच शार्दुल ठाकुर से, DC के कोच रिकी पोंटिंग और सहायक कोच शेन वॉटसन के बच्चों को जमकर कराया कैच पकड़ने का अभ्यास - क्रिकट्रैकर हिंदी

मिलें कोच शार्दुल ठाकुर से, DC के कोच रिकी पोंटिंग और सहायक कोच शेन वॉटसन के बच्चों को जमकर कराया कैच पकड़ने का अभ्यास

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 20 अप्रैल को मुकाबला खेला जाना है और इस मैच के पहले उन्होंने बच्चों के साथ अभ्यास किया।

Shradul Thakur (Pic Source-Twitter)
Shradul Thakur (Pic Source-Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स के शानदार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और सहायक कोच शेन वॉटसन के बच्चों को कैच पकड़ने का अभ्यास करवाते हुए देखा गया। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 20 अप्रैल को मुकाबला खेला जाना है और इस मैच के पहले उन्होंने बच्चों के साथ अभ्यास किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की जिसमें देखा जा सकता है कि शार्दुल ठाकुर दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और सहायक कोच शेन वॉटसन के बच्चों के साथ खेल रहे हैं। वो उनको कैच पकड़ने का अभ्यास करवा रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में इस वीडियो को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘शेन वॉटसन और पोंटिंग के बच्चों को कोच शार्दुल ठाकुर कोचिंग देते हुए।’

यह रही वीडियो:

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स दोनों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन इस सीजन में काफी निराशाजनक रहा है। उन्होंने अभी तक इस सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले हैं और पांचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। फ्रेंचाइजी खुद यही चाहेगी कि अब वो लगातार मुकाबले जीते और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करें।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की है और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स सबसे निचले स्थान पर है जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 7वें पायदान पर। अब देखते हैं कि क्या दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर सकती है या नहीं। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp