क्रिकेट के साथ-साथ हैंडबॉल के भी बड़े फैन है रिंकू सिंह, UP को सपोर्ट करते हुए आए नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट के साथ-साथ हैंडबॉल के भी बड़े फैन है रिंकू सिंह, UP को सपोर्ट करते हुए आए नजर

रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के 14 मैचों में 59.25 के औसत से 474 रन बनाए हैं।

Rinku Singh (Photo Source: Twitter)
Rinku Singh (Photo Source: Twitter)

भारतीय युवा खिलाड़ी रिंकू सिंह ने आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार खेल दिखाया है। रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 59.25 के औसत और 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए हैं। सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ टीम को जीत दिलाई थी।

रिंकू सिंह ने अपने शानदार खेल से फैंस समेत पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों का दिल जीता है। हाल ही में रिंकू सिंह प्रीमियर हैंडबॉल लीग देखने सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। जहां वो अपनी स्टेट टीम गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश को सपोर्ट करते हुए नजर आए।

हैंडबॉल के बड़े फैन हैं रिंकू सिंह

प्रीमियर हैंडबॉल लीग में 16 जून का मुकाबला गोल्डन ईगल्स उत्तर प्रदेश और राजस्थान पैट्रियट्स के बीच खेला गया। लेकिन गोल्डन ईगल्स उत्तर-प्रदेश को राजस्थान के खिलाफ 27-36 से हार झेलनी पड़ी। गोल्डन ईगल्स को 6 मैचों में अब तक एक जीत और पांच बार हार का सामना करना पड़ा है।

टीम इस वक्त पॉइंट्स टेबल में निचले स्थान पर है। लेकिन अपनी स्टेट टीम को चियर कर रिंकू सिंह काफी ज्यादा खुश नजर आए हैं। रिंकू सिंह ने My Khel पर बात करते हुए कहा, ‘हैंडबॉल एक शानदार खेल है, यह लाइव देखने का आनंद देता है। मैं यहां आकर खुश हूं और अपनी घरेलू टीम गोल्डन ईगल्स का समर्थन कर रहा हूं।’

रिंकू सिंह ने आगे कहा,  ‘मैं प्रीमियर हैंडबॉल लीग को पहले मैच के दिन से ही देख रहा हूं और सभी मैच अत्यधिक मनोरंजक रहे हैं। मुझे यकीन है कि लीग देश में खेल की स्थिति को ऊंचा उठाने में मदद करेगी।’

आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह के जलवे ने खूब सुर्खियां बटोरी है। फैंस रिंकू सिंह को नीली जर्सी में देखने के लिए उत्साहित है। अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा, जिसके लिए बीसीसीआई ने रणनीतियां बनानी शुरू कर दी है। टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए रिंकू सिंह कमाल दिखा सकते हैं। रिंकू सिंह जल्द ही नीली जर्सी में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए नजर आ सकते हैं।

close whatsapp